latest News

युवराज से धोनी तक इन क्रिकेटर्स का पहला प्यार रहा अधूरा


युवराज से धोनी तक इन क्रिकेटर्स का पहला प्यार रहा अधूरा
https://cut2fastnews.blogspot.com/2017/11/these-cricketers-first-love-incomplete.html
इरफान पठान




इरफान पठान भारत के उन चुनिंदा क्रिकेटर्स में से एक रहे हैं जिनकी फीमेल फैन फॉलोइंग जबरदस्त थी। इरफान खेल से ज्यादा सुर्खियों में तब आए थे जब 2003 में ऑस्ट्रेलिया में उनकी मुलाकात एक शिवांगी नाम की लड़की से हुई थी। दोनों का अफेयर करीब 10 साल तक चला और फिर ब्रेकअप हो गया। फरवरी, 2016 में इरफान ने एक मॉडल सफा बेग से शादी कर ली।

युवराज सिंह





क्रिकेटर युवराज सिंह ने नवंबर 2016 में एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी की थी। बता दे कि इससे पहले उनका अफेयर एक और एक्ट्रेस किम शर्मा से रह चूका था। उनका ये अफेयर करीब 4 साल चला था लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

जहीर खान




39 साल के क्रिकेटर जहीर खान दिसंबर में शादी कर सकते हैं। उन्होंने एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से मई 2017 में सगाई की थी। बता दे कि इससे पहले जहीर का अफेयर एक एक्ट्रेस ईशा शरवानी से था। वर्ल्ड कप 2011 के बाद दोनों की सगाई की खबरें भी आई थीं, लेकिन अचानक से इनका ब्रेकअप हो गया। उनका ये अफेयर करीब 8 साल चला था और वो दोनों अब भी अच्छे दोस्त हैं।

एमएस धोनी





महेंद्र सिंह धोनी ने 2010 में साक्षी रावत से शादी की थी। इससे पहले दोनों का अफेयर भी करीब 2 साल तक चला था। बता दे कि साक्षी से पहले भी धोनी का अफेयर एक प्रियंका नाम की लड़की से रह चूका था। इसका खुलासा उनकी बायोपिक (एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी) फिल्म से हुआ था। लेकिन एक रोड एक्सीडेंट में प्रियंका की डेथ हो गई थी और धोनी अकेले हो गए थे।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment