latest News

राशिफल : 11.10.2017, जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल : 11.10.2017, जानिये कैसा रहेगा आपका दिन



google

Breaking News: श्रीलंका के इस पहाड़ के नीचे आज भी है रावण का शव

मेष: आज का दिन सब तरह से सुखमय रहेगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। नौकरी करने वालों को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। धनलाभ होगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे।
वृषभ: आज का दिन आपके लिए शुभ है। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का भी ध्यान रखिएगा। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है।
मिथुन: व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है।
कर्क: आपके लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है। परिवार में वातावरण अच्छा बना रहेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
सिंह: आज का दिन आलस्य तथा थकान में बीतेगा। पेट से सम्बंधित दर्द से परेशानी होगी। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की संभावना है। क्रोध पर संयम रखना होगा।
कन्या: अपने जीवनसाथी से भरपूर प्रेम व सहयोग मिलने की उम्मीद आप रख सकते हैं। नौकरी में भी आपकी क़िस्मत ख़ूब चमकने के आसार हैं। बिज़नेस में आपको विदेशी स्रोतों से लाभ मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं।
तुला: परिवारजनों के साथ कही बाहर जा सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। व्यापार में वृद्धि हो सकती हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता मिलने का भी योग है। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।
वृश्चिक: घरेलू जीवन मज़े में बीतने के संकेत हैं। मगर पैसों को सोच-समझकर ख़र्च करें। चिंताओं के कारण मानसिक भार रह सकता है। बिना सोचे-समझे निर्णय न लें, ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।
धनु: आज आपको अपने क्रोध पर संयम बरतने की आवश्यकता हैं। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है। सेहत को लेकर लापरवाह न रहें। आर्थिक मामलों के लिए समय आपके हक़ में रहेगा।
मकर: आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। नोकरी में आप अपने विरोधियों को पछाड़कर आगे बढ़ेंगे।
कुंभ:  आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नज़र आ रहे हैं। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
मीन: क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। खान-पान पर संयम रखिएगा। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव लगे रह सकते हैं। छात्रों के लिए समय प्रगतिशील रहेगा।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment