latest News

बॉलीवुड के शहंशाह बिग बी ने गाए ये टॉप 10 गाने

बॉलीवुड के शहंशाह बिग बी ने गाए ये टॉप 10 गाने



बॉलीवुड सुपरस्टार माने जाते है अमिताभ बच्चन। बिग बी जैसा कि उन्हें प्यार से बुलाया जाता है। उन्हें उनकी भारी आवाज के लिए ऑल इंडिया रेडियो ने खारिज कर दिया था। लेकिन उन्होंने अपनी कोशिश जारी रखी और उनकी मेहनत आखिरकार रंग लाई। जिसके बाद वह बॉलीवुड के शहंशाह बन गए और उन्होंने अपनी आवाज में कई गाने भी गाए है। आज हम आपको उनके द्वारा गाए हुए गीतों के बारे में बताएँगे:
1. Mere Paas Aao (Mr Natwarlal, 1979)
Gauri Nerurkar

जानिए कौन सी रही है 2017 की सुपरहिट फिल्मे

जब म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन ने एक्शन कॉमेडी फिल्म श्री नटवरलाल में एक गीत गाने के लिए बच्चन को कहा तो उन्हें पता ही नहीं था कि उनकी आवाज में इस गाने को लोग इतना पसंद करेंगे।
2. Rang Barse (Silsila, 1981)
Yrf
रंग बरसे सबसे लोकप्रिय होली गीत है। यह गाना लोगो को इतना पसंद आता है कि हर बार होली के त्योहार का जश्न मनाने के लिए जरूर बजाया जाता है। इस गाने में अमिताभ के अलावा रेखा, जया बच्चन और संजीव कुमार भी हैं।
3. Neela Aasman (Silsila, 1981)
Yrf
सिलसिला फिल्म का एक और गीत नीला आसमान भी अमिताभ बच्चन की आवाज़ में था। यह गाना फेमल वर्जन में लता मंगेशगकर द्वारा गाया गया है। यह एक बेहतरीन गाना है जिसे आपको जरूर सुनना चाहिए।
4. Mere Angne Mein (Laawaris, 1981)
Jhankar Masti
फिल्म लावारिस का गीत मेरे अंगने में अमिताभ बच्चन द्वारा गाया गया एक बेहतरीन गाना है। जिसमे बिग बी ने साड़ी पहन कर लोगो का खूब मनोरंजन किया था। यह तबसे लगभग हर शादी में बजता है।
5. Jahan Chaar Yaar (Sharaabi, 1984)
Jhankar Masti
शाराबी फिल्म का गाना जहाँ चार यार मिल जाए अमिताभ बच्चन के उन सुपरहिट गीतों में से एक है जिसे उन्होंने अपनी आवाज से अलग ही बना दिया था। इसमें महान गायक किशोर कुमार की आवाज भी है।
6. Go Meera Go (Bbuddah... Hoga Terra Baap, 2011)
Sushant Shelar
2011 की फिल्म बुड्ढा होगा तेरा बाप का यह गीत अमिताभ का मैशप सॉन्ग है। जिसमे अमिताभ के कई गानो का मिक्स-अप है। जिसे खुद अमिताभ ने आवाज दी है। इस गाने को लोगो ने काफी पसंद किया था।
7. Hori Khere (Baaghban, 2003)
T-Series
अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों के लिए 2003 में अपनी फिल्म बाघबान में एक और होली गीत के लिए अपनी आवाज दी थी। यह गाना भी हर बार होली सीजन में बजाया जाता है और होली का खूब जश्न मनाया जाता है।
8. Rozana Jiye (Nishabd, 2007)
T-Series
2007 की फिल्म निशब्द का गाना रोजाना अमिताभ द्वारा गाए हुए बेहतरीन गानो में से एक है। जिसको फरहान-साजिद द्वारा लिखा गया है और संगीत विशाल भारद्वाज द्वारा दिया गया है।
9. Piddly (Shamitabh, 2015)
Eros Now
2015 की फिल्म शमिताभ में भी एक गीत के लिए अमिताभ ने अपनी आवाज दी है। जिसमें अमिताभ एक शौचालय में बैठे गीत गा रहे हैं। यह गाना जितना कॉमेडी लगता है उतने ही अच्छे इसके बोल है।
10. Ganpati Aarti (Sarkar 3, 2017)
Eros Now
बिग बी ने सरकार 3 में गणपति आरती गीत को भी अपनी आवाज दी है। इस गाने को बॉलीवुड फिल्म में इस्तेमाल गणपति आरती का सबसे अच्छा संस्करण कहा गया है।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment