latest News

राशिफल : 08.10.2017, जानिये कैसा रहेगा आपका दिन


google

मेष: आज का दिन आपके लिए धीमी गति वाला रहेगा। ऑफिस में काम धीरे-धीरे करना ही फायदेमंद होगा। स्टुडेंटस् को अपनी पढ़ाई-लिखाई में ध्यान देना चाहिए। आज मेहनत से किए गए कामो के अच्छे नतीजे निकल सकते है।
वृषभ: आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। सहयोगी आपकी मदद भी कर सकते हैं। आज चिंता खत्म हो सकती है। घूमने-फिरने और मनोरंजन के योग है। इच्छाएं पूरी होने की सम्भावना है।
मिथुन: आज का दिन आपके लिए कलहकारी हो सकता है। बातचीत में थोड़ी सी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी से झगड़ा हो सकता है।
कर्क: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। ईमानदारी से बनाए हुए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभा सकते है। नौकरी के नए अवसर मिलने के आसार है।
सिंह: आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल आपको जरूर मिलेगा। इज्जत बढे़गी और अचानक घूमने फिरने से कोई फायदा होने की सम्भावना है।
कन्या: आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आज बार-बार लाभ के मौके मिल सकते है। यात्रा हो सकती है और जायदाद के कागजों के प्रति सजग रहें।
तुला: आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रहेगा। पैसों की परेशानी आज ख़त्म हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हल होंगी। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा मिलेगा।
वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए फलदायी रहेगा। मेहनत से आपको सम्मान मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे और नए कार्य शुरू कर पाएंगे। पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
धनु: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च हो सकता है। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी।
मकर: आज का दिन आपके लिए साधारण रहेगा। दिन के पहले हिस्से में छोटे-मोटे झगड़े हो सकते है लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही ख़त्म हो जाएंगे। अधिक मेहनत और अपने व्यवहार में सुधार करने से फायदे में रहेंगे।
कुंभ: आज का दिन आपके लिए व्ययकारी रहेगा। आज बहार के खाने-पीने से बचें। ऑफिस में अपने विरोधी से थोड़ा सावधान रहें। घर के छोटे सदस्यों के साथ ज्यादा समय बिताए।
मीन: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। अच्छे लोगों का साथ मिल सकता है। अपने प्रेमी से मिलने की सम्भावना है। दिन भर उत्साह बना रहेगा। परिवार में सुख-शांति भी बनी रहेगी।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment