latest News

जानिए भारत के बाबा और उनके पूंजी के बारे में

भारत में कई शताब्दियों से लोग भक्ति भावना से भगवान को मानते आ रहे है। लोग ये जानते है कि अब इस दुनिया में कोई भगवान नहीं रह गया है बस उनका नाम ही सबसे बड़ा है। लेकिन फिर भी लोग जाने कितने बाबा और माता के चक्कर में पड़ जाते है और उनके जूठे चमत्कार और बातो में आकर लाखो का दान देने लगते है। जिनका फायदा ये बाबा और माता गॉडमेन बनकर उठाते है। आज हम आपको ऐसे ही बाबा और माता के बारे में बताएँगे जिन्होंने भक्ति को सिर्फ अपना व्यवसाय बनाया हुआ है और ना जाने कितनो की सम्पति जमा कर चुके है।

1. बाबा रामदेव

google

Breaking News: राम रहीम के बाद क्या अब है बाबा रामदेव की बारी

पतंजली योगपीठ, पतंजलि आयुर्वेद और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट बाबा रामदेव के सभी पैसा बनाने वाले संगठन हैं। पतंजली समूह ने 2011 में 10,561 करोड़ रुपए का कारोबार किया था जिसने बाबा रामदेव के अनुमानित संपत्ति को 220 मिलियन डॉलर कर दिया है। लोग उन पर अन्धो की तरह विश्वास करते है और लाखो में उन्हें डोनेशन करते है।

2. माता अमृतानंदमयी

google
माता अमृतानंदमयी एक हिंदू आध्यात्मिक शिक्षक और गुरु हैं उनके अनुयायी उन्हें संत मानते हैं। वह द हग्गिंग सैंट के रूप में भी प्रसिद्ध है क्योंकि वह लोगों को गले लगा कर उनका दुःख दूर करती है। वह अब तक लगभग करीब 3 करोड़ लोगो को गले लगा चुकी हैं। वह अमृतानंदमयी ट्रस्ट की मालकिन है और कहा गया है कि उसकी संपत्ति लगभग 1500 करोड़ रुपये से भी अधिक है। उनके पास कई स्कूल, कॉलेज और टीवी चैनल हैं जो उनके नाम पर ही है और ये उनकी आय के मुख्य स्रोत हैं।

3. श्री श्री रवि शंकर

google
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध श्री श्री रवि शंकर आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक है और आध्यात्मिक गुरु ने दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की है। सूत्रों के अनुसार उनकी कुल सम्पति लगभग 184,094,000 डॉलर होने का अनुमान है। उनकी ऐनजीओ 500 करोड़ रुपये का वार्षिक कारोबार करती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके 151 देशों में अनुमानित 300 मिलियन अनुयायी हैं और उनके अनुयायी द्वारा उन्हें मिलियनस में पैसा डोनेट किया जाता है।

4. आसाराम बापू

google
संत श्री आसाराम जी बापू भारत में सबसे विवादास्पद गुरु हैं। अभी वह अवैध गतिविधियों की वजह से जेल में है और उन पर गुजरात और अन्य शहरों में उनके आश्रम में बुरी गतिविधिया करने का आरोप लगाया गया है। उनके आसाराम बापू ट्रस्ट का सालाना कारोबार 350 करोड़ रुपये का है। वह देश और विदेशों में 350 आश्रमों के मालिक हैं।

5. गुरमीत राम रहीम सिंह

google
डेरा सच्चा सौदा संगठन राम रहीम सिंह इंसान द्वारा चलाया जाता है। वह एक ऐसा गुरु है जो हमेशा विवाद में पड़ता है और उन पर विभिन्न अवैध गतिविधियों का आरोप लगाया गया है। सिरसा में 700 एकड़ से अधिक कृषि भूमि, वह राजस्थान में एक अस्पताल का मालिक है, उनके नाम पर गैस स्टेशन भी है और पूरे विश्व में 250 आश्रम हैं। राम रहीम की कुल सम्पति लगभग 300 करोड़ की हैं जो पिछले 5 सालों में 260% बढ़ी हैं। उन पर आश्रम की 50 से अधिक महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार का आरोप है।

6. राधे माँ

google
राधे मां जिनकी लाइफस्‍टाइल भी कम विवादित नहीं है। राधे मां के कपड़े, मेकअप, भक्‍तों से गले मिलना और उन्‍हें फूल देकर आई लव यू फ्रॉम दी बॉटम ऑफ माई हार्ट कहना सब कुछ बेहद जुदा और विवादित है। मुंबई के चिकुवाड़ी इलाके में वह 250 करोड़ रुपये के एक बंगले की मालिक है। इसके अलावा उनके पास मर्सिडीज, जगुआर, फॉर्च्यूनर और होंडा सिटी सहित शानदार कारे है। सूत्रों के अनुसार उनकी कुल सम्पति लगभग 1000 करोड़ की है।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment