latest News

ये 5 किरदार इस बात का सबूत है कि ऐश्वर्या राय बच्चन है बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

ये 5 किरदार इस बात का सबूत है कि ऐश्वर्या राय बच्चन है बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

https://cut2fastnews.blogspot.com/2017/10/aishwarya-top5-best-performances.html

बच्चन बहू ऐश्वर्या बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री है। हर कोई उनकी खूबसूरती का कायल है। उन्होंने अपने करियर में 35 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। बॉलीवुड में हर तरह के किरदार निभाने वाली मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या हॉलीवुड में भी अपना जादू चला चुकी है। आज हम उनके करियर की बेस्ट परफॉरमेंस के बारे में बात करेंगे।

Guzaarish (2010)



संजय लीला भंसाली की 'गुज़रीश' तीसरी फिल्म थी, जिसमे ऐश्वर्या को 'धूम 2' और 'जोधा अकबर' के बाद ऋतिक रोशन के साथ देखा गया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या द्वारा नर्स की भूमिका से आलोचक और दर्शक काफी प्रभावित हुए थे। जिसके लिए उन्हें कई नॉमिनेशन और अवॉर्ड्स दिए गए थे। इसे ऐश्वर्या की बेस्ट परफॉरमेंस में से एक माना जाता है।

Jodhaa Akbar (2008)



जोधा अकबर उस वर्ष की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। ऐश्वर्या राय ने इस फिल्म में एक और प्रसिद्ध चरित्र के किरदार को बड़े जबरदस्त तरीके से निभाया था। राजकुमारी जोधाबाई के किरदार को लोगो ने काफी सराहा था।

Devdas (2002)


ये कहने की जरूरत नहीं है कि ऐश्वर्या राय के करियर में 'देवदास' सबसे बड़ी हिट है। शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म में पारो या पार्वती चक्रवर्ती के किरदार ने आलोचकों और दर्शकों की एक जैसी राय हासिल की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म को भी ऐश्वर्या राय की अच्छी फिल्मो में से एक माना जाता है।

Taal (1999)


'ताल' में ऐश्वर्या के किरदार को इतना पसंद किया गया कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर में नामांकन भी मिला। यद्यपि यह फिल्म भारत में एक मध्यम हिट थी, लेकिन यह संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन में एक बड़ी सफलता थी।

Hum Dil De Chuke Sanam (1999)


संजय लीला भंसाली की एक और सुपरहिट फिल्म जो लोगो के लिए यादगार बन गई। इस फिल्म में भी ऐश्वर्या एक जबरदस्त किरदार में नजर आई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस पुरस्कार भी मिला था। फिल्म में नंदिनी की भूमिका ने संजय लीला भंसाली को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने अपनी दो फिल्मों 'देवदास' और 'गुज़रीश' में भी ऐश्वर्या को लिया था। इसके बाद ऐश्वर्या भंसाली की बेस्ट चॉइस बन गई।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment