latest News

राशिफल : 09.10.2017, जानिये कैसा रहेगा आपका दिन


google
मेष: आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपका आज का दिन आनंद से भरा हुआ होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं।
वृषभ: आपके लिए आज का दिन कष्टपूर्ण रहने के आसार हैं। घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा।
मिथुन: आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण खुश रहेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा।
कर्क: आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आपकों व्यवसाय में लाभ होंने की सम्भावना हैं। पदोन्नति की पूरी संभावना है। धन संपत्ति-मान सम्मान बढ़ेगा।
सिंह: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है।
कन्या: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।
तुला: आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज मनोरंजन साधनों की खरीदी का योग है। मान-सम्मान मिल सकता है।
वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपका पारिवारिक वातावरण आनंद उल्लास से भरा रहेगा। दफ्तर में कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के संकेत मिलेंगे एवं अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।
धनु: आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज कोई यात्रा प्रवास करने से आपको बचना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क बरतें।
मकर: आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। घर में परिवारजनों के साथ अनिच्छनीय प्रसंग घटने की वजह से मन में अशांति होगी। समयानुसार भोजन न मिलने की संभावना है। धन कि हानि एवं अपयश का योग है।
कुंभ: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके ऊपर से आज चिंताओं के बादल हटने से आप मानसिक शांति महसूस करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं।
मीन: आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। खर्च पर संयम रखना अति आवश्यक है। धन सम्बंधित लेन-देन में भी अत्यंत सावधानी की आवश्यकता है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment