latest News

राशिफल : 07.10.2017, जानिये कैसा रहेगा आपका दिन


google
मेष: आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होने की सम्भावना है। नौकरी में प्रगति के योग बन रहे है। व्यवसाय में विस्तार व लाभ होने की सम्भावना है। परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
वृषभ: आज का दिन आपके लिए नियमित रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, अधिकारीयो से सहयोग मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने की सम्भावना हैं। धार्मिक कार्य में मन लगा रहेगा।
मिथुन: आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। जिस कार्य में हाथ डालेंगे वो सफल हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग है। व्यवसाय में लाभ होने की सम्भावना है तथा नौकरी में प्रगति भी संभव है।
कर्क: आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल है। आज निराशा हाथ लग सकती है। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा कलेश हो सकता है।
सिंह: आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। पिछले काम आज पुरे हो सकते हैं। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। आज दिन प्रसन्नता से बीतेगा। शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलने की सम्भावना हैं।
कन्या: आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। व्यस्तता के बाद भी आप प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से थोड़ी नोंकझोंक हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रहेगा।
तुला: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप प्रसन्न रहेंगे। विरोधियों का प्रभाव कम रहेगा। अटके हुए काम आज पुरे हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ होने की सम्भावना हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है।
वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपके विरोधी शांत रहेंगे। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिलने के योग है। स्वजनों से सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।
धनु: आज का दिन आपके लिए शक्तिवर्धक रहेगा। नौकरी और आय में प्रगति होने की सम्भावना है। घर में धार्मिक कार्य होंगे। पढाई लिखाई में रुचि बढ़ सकती है।
मकर: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। भविष्य को लेकर चिंता में रहेंगे। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक संतुलन पर काबू रख्नने की आवश्यकता है।
कुंभ: आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकते है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ होने के योग बन रहे है।
मीन: आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। सेहत में कमज़ोरी हो सकती है। मानसिक तनाव बना रह सकता है। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। धर्म व संगीत के प्रति रूचि हो सकती है।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment