latest News

बॉलीवुड की टॉप 5 खूबसूरत सिंगर जिनके सामने बॉलीवुड एक्ट्रेस भी है फेल

बॉलीवुड की टॉप 5 खूबसूरत सिंगर जिनके सामने बॉलीवुड एक्ट्रेस भी है फेल
https://cut2fastnews.blogspot.com/2017/11/bollywood-top5-beautiful-female-singer.html

Shreya Ghoshal



श्रेया बॉलीवुड की जानी मानी गायक हैं उन्होंने अपने करियर में चार नेशनल अवार्ड, 6 फिल्म फेयर और नौ फिल्म फेयर साउथ अवार्ड जीते हैं। श्रेया ने बहुत छोटी उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था और सात साल की उम्र से ट्रेनिंग लेना शुरु कर दी थी। श्रेया घोषाल ने सा रे गा मा पा जीतने के बाद अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म देवदास से किया था। वो ना सिर्फ अच्छा गाती है बल्कि बॉलीवुड की सबसे सुन्दर फीमेल सिंगर है।

Sunidhi Chauhan



सुनिधि चौहान भी बॉलीवुड की सबसे फेमस फीमेल सिंगर में से एक है। उन्होंने अपने करियर में कई हिट गाने गाए है। उन्होंने दो स्टार स्क्रीन पुरस्कार, दो आइफा पुरस्कार और एक ज़ी सिने पुरस्कार भी जीता है। वो ब्यूटी प्लस वॉइस का बहुत अच्छा कॉम्बिनेशन है।

Monali Thakur



मोनाली ठाकुर भी बॉलीवुड की सुंदर सिंगर्स में से एक मानी जाती हैं। मोनाली ने इंडियन आइडल में भी भाग लिया था। मोनाली ने फिल्म फेयर के कई अवार्ड के साथ नेशनल अवार्ड भी जीता है। इतना ही नहीं वो एक्टिंग भी करती है। मोनाली ने बंगाली टीवी शो और फिल्मों में एक्टिंग की है। मोनाली फिल्म पीके में एक कश्मीरी लड़की के रोल में नज़र आईं थीं।

Kanika Kapoor



कनिका कपूर बॉलीवुड की एक प्ले बैक सिंगर हैं। उन्होंने बेबी डॉल सांग से बॉलीवुड में रातो रात सक्सेस पाई थी। उसके बाद उन्होंने कई हिट गाने गाए है।

Neha Kakkar



नेहा कक्कड़ एक भारतीय प्लेबैक सिंगर है। इन्होने कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने गाए हैं। 2006 में कक्कड़ ने भारतीय टेलीविज़न शो इंडियन आइडल सीजन 2 में हिस्सा लिया था। वो बॉलीवुड में अपने अलग अंदाज़ को लेकर जानी जाती है।


About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment