latest News

बॉलीवुड व टीवी जगत के वो सितारे जिन्होंने रीऐलिटी शो से की अपने करियर की शुरुआत

रीऐलिटी शो इंडियन टेलीविजन का एक मुख्य भाग है। जिसमे कुछ लोग तो जीत कर भी आगे नहीं बढ़ पाते है और कुछ इस अवसर को स्टारडम के लिए अपने टिकट के रूप में उपयोग करते हैं। आज कई ऐसे स्टार्स है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक रीऐलिटी शो से की थी और देखते ही देखते वह इंडियन टेलीविजन पर छा गए।

10 भारतीय एक्ट्रेस की टीवी सीरियल्स में सबसे बड़ी रिप्लेसमेंट


1. आयुष्मान खुराना

google
आयुष्मान खुराना एक बहु-प्रतिभाशाली एक्टर है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में रीऐलिटी टीवी शो 2002 में चैनल वी पॉपस्टार से की थी। इसके बाद एमटीवी रोडीज़ सीजन 2 के विजेता बने और धीरे धीरे उन्होंने लोगो के दिलो में अपनी एक अलग ही जगह बना ली। 2012 में उन्होंने अपने बॉलीवुड की शुरुआत फिल्म विक्की डोनर से यामी गौतम के साथ की। जिसमे आयुष्मान ने एक गाना भी गया था पानी दा रंग जो काफी पॉपुलर हुआ था। फिर उन्होंने अपना सफर बॉलीवुड में जारी रखा।

2. दिव्यांका त्रिपाठी

google
टेलीविजन उद्योग की सबसे ज्यादा पॉपुलर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने एक रीऐलिटी शो इंडिआज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज के साथ अपनी यात्रा शुरू की। दिव्यांका भोपाल क्षेत्र से शो की विजेता बनी। उन्होंने ज़ी टीवी के धारावाहिक बनू मै तेरी दुल्हन के साथ फिक्शन शो में अपनी शुरुआत की। जिसके बाद उनकी चंचलता दर्शको में काफी प्रदर्शित हुई। जिसके लिए उन्होंने नाटक श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार जीता। बाद में दिव्यांका एकता कपूर के ये है मोहब्बतें में इशिता रमन भल्ला के रूप में दर्शको का दिल जीत रही है। जिसमे उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए इंडियन टेली अवार्ड जीता। 2017 में उन्होंने नृत्य रियलिटी शो नच बलिए को जीता।

3. कपिल शर्मा

google
कपिल ने अपना करियर 2007 में कॉमेडी रीऐलिटी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज जीत कर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सोनी टीवी के कॉमेडी सर्कस शो में भाग लिया और शो के 6 सीजन में जीत हासिल की। उन्होंने डांस रीऐलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 6 की मेजबानी की थी। 2013 में कपिल ने कलर्स पर अपने ही शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का शुभारंभ किया। कपिल ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म किस किस को प्यार करू से की थी जो कि एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के अंत के बाद कपिल ने सोनी टीवी पर कपिल शर्मा शो के नाम से एक नए शो की शुरुआत की जिसको दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

4. रित्विक धनंजानी

google
टीवी रीऐलिटी शो डांस इंडिया डांस सीजन 1 के ऑडिशन में रित्विक धनंजानी को पहली बार देखा गया। उन्होंने बंदिनी प्यार की एक कहानी और पवित्रा रिश्ता जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया। रित्विक ने कई रीऐलिटी शो में भाग लिया है जैसे नच बलिए, डेअर 2 डांस, इंडिआज बेस्ट ड्रामेंबाज़ और वी डिस्ट्रक्शन। उन्होंने जून 2012 में अपनी साथी आशा नेगी के साथ नृत्य रीऐलिटी शो नच बलिए 6 जीता। इसके बाद रित्विक झलक दिखला जा 5 में तीसरे स्थान पर रहे और 2015 में उन्होंने स्टंट आधारित रीऐलिटी शो आई कैन डू दैट जीता। अभी रित्विक खतरों के खिलाडी में काम कर रहे है।

5. करण सिंह ग्रोवर

google
करसिंह ग्रोवर भारतीय टेलीविजन पर बेहद लोकप्रिय चेहरा हैं जिसने अपना करियर ग्लैडरैग्स मैनहंट प्रतियोगिता में भाग लेकर शुरू किया था और सबसे लोकप्रिय मॉडल का पुरस्कार जीता। करण ने एमटीवी इंडिया पर बालाजी टेलिफिल्म्स के शो कितनी मस्त है जिंदगी के साथ अपने टेलीविजन करियर को शुरू किया और 2007 में उन्हें दिल मिल गए शो मिला। इसके बाद उन्होंने जरा नाचके दिखा नामक एक नृत्य रीऐलिटी शो की मेजबानी की और झलक दिखला जा सीजन 3 में फाइनलिस्ट रह चुके है इसके बाद उन्होंने फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी में भाग लिया। इसके बाद वह ज़ी टीवी के शो कबूल है में नजर आए। करण ने बॉलीवुड में अलोन और हेट स्टोरी 3 में काम किया है।

6. मेयांग चांग

google
मेयांग चांग ने सिंगिंग शो इंडियन आइडल 3 के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। चांग ने इंडियन आइडल के चौथे और पांचवे सीज़न की मेजबानी की है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग, इंडियाज़ गॉट टैलेंट, मिर्ची म्यूजिक अवार्ड्स, आईफा की मेजबानी की है। उन्हें यशराज फिल्म्स के साथ बॉलीवुड फिल्म बदमाश कंपनी में एक बड़ा ब्रेक मिला। चांग ने 2016 में फ़िल्म सुल्तान में सलमान खान के साथ काम किया है और जगा जासूस में तुक्का लगा गाने के लिए अपना पहला प्लेबैक किया है।

7.विशाल करवाल

google
विशाल करवाल ने 2006 में रीऐलिटी शो एमटीवी रोडीज 4 से करियर की शुरुआत की थी। 2008 में वह एमटीवी स्प्लिटविल्ला सीजन 1 के विजेता बन कर उभरे। उन्होंने पहली बार मई 2009 में टीवी शो भाग्यवधित्ता में काम किया और इसके बाद उन्होंने कलर्स टीवी के शो रिश्तों से बड़ी प्रथा, इमेजिन टीवी के द्वारकाधीश भगवान् श्री कृष्ण, बिग बॉस सीजन 6, कॉमेडी शो नौटंकी द कॉमेडी थियेटर, जमाई राजा में काम किया। विशाल ने पंजाबी फिल्म आपा फेर मिलांगे, आयुष्मान के साथ विक्की डोनर और 2016 में 1920 लंदन में अभिनय किया है।

8. मनीष पॉल

google
मनीष पॉल ने अपना करियर 2002 में स्टार प्लस पर संडे टेंगो की मेजबानी से शुरू किया। वह ज़ी म्यूजिक के साथ वीजे बने और रेडियो सिटी के साथ एक रेडियो जॉकी भी रह चुके है। बाद में उन्होंने एक भूत की भूमिका निभाते हुए स्टार वन के घोस्ट बना दोस्त में काम किया। पॉल ने कई धारावाहिकों में अभिनय किया है जैसे एनडीटीवी इमेजिइन के राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी, ज़िंदादिल, स्सश्ह फिर कोई है, व्हील घर घर मे, कहानी शुरु विथ लव गुरू और कुछ कुक होता है। हालांकि अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर तीस मार खान 2010 में उन्होंने कैमियो रोल किया था इसके बाद पॉल ने मिकी वायरस 2013 में कंप्यूटर गीक मिकी की प्रमुख भूमिका के रूप में अपना पहला प्रदर्शन किया था।

9. रणविजय सिंह

google
रणविजय सिंह एक भारतीय अभिनेता हैं जो बॉलीवुड पंजाबी फिल्मों में काम करते हैं और एमटीवी इंडिया पर वीजे भी हैं। वह एमटीवी रोडीज़ 2003 के पहले सीजन का विजेता था। रोडीज़ जीतने के बाद उन्होंने रोडीज़ 2 से रोडीज़ के सभी सीजनो के लिए मेजबानी की है। रोडीज़ के अलावा रणविजय ने एमटीवी स्टंटमैनिया, एमटीवी फोर्स इंडिया द फ़ास्ट एंड द गॉर्जियस, स्प्लिटस्विला और एमटीवी स्कूटी पेप टीन दीवा सहित कई अन्य शो आयोजित किए हैं। उन्होंने 2009 में बॉलीवुड फिल्म टॉस: ए फ्लिप ऑफ डेस्टिनी से अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत की। उन्होंने निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह के लिए लंदन ड्रीम्स और एक्शन रीप्ले में सहायक भूमिका निभाई। उन्होंने 2011 में पंजाबी फिल्म धरती में काम किया।

10. शरद मल्होत्रा

google
शरद मल्होत्रा एक भारतीय अभिनेता हैं जो पंजाबी में उनके अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्हें 2009 में अपने धारावाहिक बनू मैं तेरी दुल्हन के साथ मान्यता मिली। शरद ने अपनी शुरुआत इंडिआज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज से की थी। इसके बाद उन्होंने भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप, कसम तेरे प्यार की और एक तेरा साथ जैसे सीरियल्स में काम किया है। शरद में फिल्म सिडनी विथ लव से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment