latest News

ये है अक्षय कुमार की टॉप 5 एक्शन फिल्मे

1. Mohra(1994)

google

साउथ की ये दमदार फिल्में जो कभी हिंदी में रिलीज़ नहीं हुई

मोहरा फिल्म के निर्देशक और एक्शन विशेषज्ञ राजीव राय ने अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, नसीरुद्दीन शाह और परेश रावल जैसे कलाकारों का सही मिश्रण बनाया। फिल्म की कहानी ने दर्शको को बाखूबी आकर्षित किया। यह अक्षय कुमार की दूसरी एक्शन फिल्म थी और काफी हिट भी रही। मोहरा फिल्म को इसके हीट गाने तू चीज बडी है मस्त मस्त और टिप टिप बरसा पानी के लिए भी जाना जाता है।

2. Khiladiyon Ka Khiladi(1996)

google
खिलाड़ियों का खिलाड़ी फिल्म अक्षय की उन एक्शन फिल्मो में से एक है जो अपने एक्शन और स्टारकास्ट से लोगो को आकर्षित करने में सफल रही है। फिल्म में अक्षय कुमार,रवीना टंडन,रेखा और पूर्व WWE पहलवान क्रश और ब्रायन ली को द अंडरटेकर की भूमिका दी गयी है। फिल्म में रेखा ने पहली बार खलनायिका की भूमिका निभाई। यह 1996 की सबसे बड़ी कमाई करने वाली पांचवी फिल्म थी।

3. Khakee(2004)

google
अक्षय कुमार खुद एक इवेंट पर कह चुके है कि वह फिल्म खाकी को अपने करियर की बेस्ट एक्शन फिल्मो में से एक मानते है। राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म खाकी भी अपने बेहतरीन कलाकारों और कहानी से दर्शकों के दिलों को छूने में सफल रही। फिल्म में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन जैसे कुछ अन्य बड़े नाम भी शामिल थे।

4. Rowdy Rathore(2012)

google
रावड़ी राठौर फिल्म का निर्देशन प्रभू देवा, निर्माण संजय लीला भंसाली और रोनी स्क्रूवाला द्वारा किया गया है। रावड़ी राठौर एक खासी एक्शन पैक्ड फिल्म है जिसमे अक्षय कुमार दोहरी भूमिका में सोनाक्षी सिन्हा के साथ है। यह एक तेलगू फ़िल्म विक्रमार्कुदु की रीमेक है। अक्षय कुमार ने सात साल बाद अपने एक्शन शैली में राउडी राठौर से वापसी की थी।

5. Holiday- A Soldier Is Never Off Duty(2014)

google
हॉलिडे ए आर मुर्गदास द्वारा लिखित और निर्देशित एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है और विपुल शाह द्वारा निर्मित की गई है। फिल्म में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा, फरहद, गोविंदा भी नजर आए। यह मुर्गदास की अपनी प्रशंसित तमिल फिल्म थुप्पक्की(2012) की रीमेक है। हॉलिडे बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ थ्रिलर फिल्मो में से एक है। इस फिल्म से अक्षय कुमार को 60 वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment