latest News

राशिफल : 10.10.2017, जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल : 10.10.2017, जानिये कैसा रहेगा आपका दिन


google
मेष: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य भी आज कुछ नरम-गरम रहेगा। धन-लाभ के योग हैं, साथ ही कार्य सफलता मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में बाहर जाना हो सकता है।
वृषभ: आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। व्यवसाय में दिक्कते खडी हो सकती है। भाग्य का सहयोग आज नहीं मिलेगा। ऊपरी वर्ग से संभलकर चलिएगा। संतानों के विषय में चिंता रहेगी।
मिथुन: आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज का दिन सुख-शांति पूर्वक बीतेगा। क्रोध पर संयम बरतिएगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहिये।
कर्क: आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज बहुत बड़ा आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। व्यवसायिकों के लिए भी आज का दिन लाभदायी है। कार्य की सफलता के कारण पदोन्नति और यश प्राप्त होगा।
सिंह: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मध्याह्न के बाद आर्थिक संकट का अंत आएगा। साहित्य-कला के प्रति आज आपमें रुचि रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा।
कन्या: आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं लेकिन आपको आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनाए रखने पर ध्यान देना होगा। माता का भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। क्रोध पर संयम बरतिएगा।
तुला: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए अच्छा दिन है। मित्रों से भरपूर सहयोग मिल सकता है। घर में कलेश का वातावरण रहेगा।
वृश्चिक: आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनलाभ का संयोग है लेकिन परिवारजनों के साथ दुखी होने की संभावनाएं अधिक हैं। वाणी पर आपको संयम रखना होगा। कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। भाग्यवृद्धि होगा।
धनु: आज के दिन आपको आर्थिक लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद मिलेगा। आपके द्वारा किये हुए कार्य का अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा होगी। आपका मन किसी एक निश्चित निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेगा।
मकर: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। कोर्ट-कचहरी में साक्षी बनने से आज आपको बचना होगा। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा।
कुंभ:  आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। अपरिचित पात्रों के लिए परिणाम के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अदालती कार्यों से संभलकर चलिए। स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहेगा, इसलिए अपने व्यवहार का ध्यान रखिए।
मीन: व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं। व्यापार सम्बंधित आयोजन हो पाएगा। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आपके लिए लाभदायी दिन है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पिता तथा बड़ों की ओर से लाभ मिलने की संभावना है।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment