KBC: ये है अब तक के कौन बनेगा करोड़पति के विजेता
Season 1: Harshwardhan Nawathe
googleबिग बॉस के अब तक के टॉप 10 कपल्स
हर्षवर्धन नवाथे कौन बनेगा करोड़पति शो के पहले करोड़पति थे, जिसे अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया गया था। हर्षवर्धन के पिता भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में थे और हर्षवर्धन नवाथे स्वयं सिविल सेवा की परीक्षा के लिए अध्ययन कर रहे थे और उन्होंने अपनी माँ के कहने पर केबीसी में जाने का फैसला किया।
Season 2: Brajesh Dubey
google
केबीसी के अच्छे प्रदर्शन करने के बाद 2005 में इसका सीजन 2 प्रसारित किया गया था और उसे कौन बनेगा करोड़पति द्वितीय का नाम दिया गया था और इस बार जीत की राशि को भी दुगुना कर दिया था। इस साल केबीसी के करोड़पति ब्रजेश दुबे बने।
Season 3: No Winner
google
कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 3 को 2007 में शाहरुख खान ने होस्ट किया था। इस साल दुर्भाग्य से कोई भी प्रतियोगी इस सीजन में करोड़पति का ख़िताब नहीं जीत पाया था।
Season 4: Rahat Taslim
google
केबीसी सीजन 4 फिर से अमिताभ बच्चन के साथ 2010 में प्रसारित किया गया था। तीन सीजन स्टार प्लस पर प्रसारित होने के बाद इस बार केबीसी को सोनी टीवी पर प्रसारित किया गया था। केबीसी 4 में राहत तस्लीम ने करोड़पती का ख़िताब और 1 करोड़ रुपये जीते थे।
Season 5: Sushil Kumar, Anil Kumar Sinha
google
2011 में सीजन 5 प्रसारित किया गया था। इस सीजन में केबीसी को अपना पहला सर्वोच्च पुरस्कार विजेता सुशील कुमार और उसी राज्य (बिहार) के एक अन्य करोड़पति अनिल कुमार सिन्हा मिले। इस सीजन में सुशील कुमार ने 5 करोड़ और अनिल कुमार सिन्हा ने 1 करोड़ रु जीते थे।
Season 6: Manoj Kumar Raina, Sunmeet Kaur Sawhney
google
केबीसी का सीजन 6 फिर से बच्चन द्वारा होस्ट किया गया और इस शो को 7 सितंबर 2012 को प्रसारित किया गया। सीजन 6 की टैगलाइन "सिर्फ ज्ञान ही आपको आपका हक़ दिला सक्ता है" रखी गई थी। सीजन 6 में भी 2 करोड़पति बने थे। मनोज कुमार रैना, सनमीत कौर साहनी दोनों ने ही एक करोड़ रूपये जीते थे।
Season 7: Taj Mohammad Rangrez & Firoz Fatima
google
केबीसी सीजन 7 को 2013 में प्रसारित किया गया था। इस लोकप्रिय सीजन के लिए टैगलाइन "सीखना बंद तो जीतना बंद" रखी गई थी। इस बार भी केबीसी ने दो करोड़पति के नाम घोषित किए थे। ताज मोहम्मद रंगरेज़ और फिरोज फातिमा दोनों ने ही 1 करोड़ रूपये जीते थे।
Season 8: Achin & Sarthak Narula
google
केबीसी सीजन 8 को 17 अगस्त 2014 में प्रसारित किया गया। इस सीजन के लिए टैगलाइन 'यहाँ सिर्फ पैसे नहीं, दिल भी जीते जाते हैं' रखी गई थी। अचिंन और सार्थक नरुला दोनों भाइयो ने कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 8 में 7 करोड़ रुपये का अविश्वसनीय पुरस्कार जीतकर इतिहास बना दिया था।

0 comments:
Post a Comment