क्या आप जानते है कौन है साउथ के टॉप 5 सुपरस्टार
1. Mahesh Babu
googleसाउथ की ये दमदार फिल्में जो कभी हिंदी में रिलीज़ नहीं हुई
महेश बाबू का जन्म 9 अगस्त 1975 को हुआ था। महेश बाबू साउथ सबसे स्टाइलिश अभिनेता हैं। उन्हें प्रिंस ऑफ टॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है। वह सुपरस्टार कृष्ण के छोटे बेटे हैं। उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में 1979 में टॉलीवुड में प्रवेश किया और 8 फिल्मों में अभिनय किया। 1999 में उन्होंने एक अभिनेता के रूप में अपना करियर फिल्म राजा कुमारुडू के साथ शुरू किया। उन्होंने 25 से अधिक पुरस्कार जीते और अब तक 30 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।
2. Prabhas
google
प्रभास का जन्म 23 अक्टूबर 1979 को हुआ था। वह तेलगु अभिनेता कृष्णम राजू के भतीजे हैं। इस स्टाइलिश अभिनेता ने 2002 में फिल्म ईश्वर के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 2015 में प्रभास ने सुपर हिट फिल्म 'बाहुबली द बिगिनिंग' में मुख्य भूमिका निभाई थी। अब तक उन्होंने 20 से अधिक फिल्मों में काम किया है। 2014 में उन्हें प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फिल्म एक्शन जैक्सन में दिखा गया था और 2017 में आई बाहुबली 2 ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
3. Allu Arjun
google
अल्लू अर्जुन टॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय अभिनेता है। अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1983 को बेंगलुरु, कर्नाटक में हुआ था। वह प्रसिद्ध अभिनेता चिरंजीवी और पवन कल्याण के चचेरे भाई हैं। उन्होंने फिल्म विजेता में बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया और फिल्म डैडी में डांसर के रूप में अभिनय किया था। उनकी अगली फिल्म गंगोत्री थी इस फिल्म के लिए उन्हें सिनेमा पुरस्कार और नंदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें 34 पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है और वह 20 पुरस्कार जीत चुके है।अल्लू अर्जुन को स्टाइलिश स्टार के नाम से भी जाना जाता है। वह फोर्ब्स इंडिया 2015 और 2016 की सेलिब्रिटी सूची के शीर्ष 50 में थे।
4. Ram Charan
google
राम चरण भारतीय सिनेमा में सबसे लोकप्रिय और शानदार अभिनेता हैं। वह बॉलीवुड और टॉलीवुड में काम कर चुके है। 27 सितंबर 1985 को मद्रास में उनका जन्म हुआ था। वह मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे है। वह अपनी फिटनेस के लिए बहुत ही समर्पित हैं और यही वजह है कि उन्हें दक्षिण भारतीय सिनेमा में सबसे खूबसूरत अभिनेता के रूप में जाना जाता है। 2007 में उनकी पहली फिल्म "चिरुथा" थी जिसने स्पेशल जूरी नंदी पुरस्कार जीता था। राम चरण प्लेबैक सिंगिंग भी करते है। वह ट्रूजेट नामक एयरलाइन के मालिक है। इस सफल अभिनेता ने लगभग 13 फिल्में बनाई हैं और अपने छोटे करियर में 10 पुरस्कार जीते हैं।
5. N. T. Rama Rao Jr.
google
नंदमुरी तारके राम राव जूनियर दक्षिण भारतीय सिनेमा के शानदार और तेजस्वी कलाकारों में से एक हैं। तेलुगु सिनेमा में उन्हें जूनियर NTR भी कहा जाता है। उनके दादा एनटी रामाराव एक प्रसिद्ध तेलगू अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। जूनियर एनटीआर का जन्म 20 मई 1984 को हुआ था। 1996 में उनकी बचपन की पहली फिल्म "बाला रामायणम" ने सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। सन् 2000 में निनु चुडालानी लीड रोल में उनकी पहली फिल्म थी। जूनियर एनटीआर ने लगभग 36 फिल्मों में काम किया है और उनके अभिनय के लिए उन्होंने 19 पुरस्कार जीते हैं।

0 comments:
Post a Comment