पटियाला का ये आदमी है बाहुबली का खतरनाक विलन, जानिए कैसे तय किया यहाँ तक का सफर
बाहुबली में कालकेय विलेन का रोल निभाने वाले लवी पजनी पटियाला के रहने वाले हैं और उन्होंने मीडिया में बताया था कि पढ़ाई के दौरान ही उन्हें ये रोल मिला और ये रोल करने के बाद उनकी पूरी लाइफ बदल गई।
google
बाहुबली फिल्म में ब्रेक उनको एक दोस्त की वजह से मिला था। उनके दोस्त ने फिल्म डायरेक्टर एसएस राजा मौली के पास उनकी फोटोज भेजीं थीं और फोटोज देखने के बाद डायरेक्टर ने उन्हें रोल के लिए फाइनल करके कॉल किया।
आम लोगों के लिए खुला 'बाहुबली' माहिष्मती सम्राज्य का भव्य सेट, देखने पहुंची भारी भीड़
google
उनका कहना था कि उस दोस्त की वजह से उन्हें एक ऐसी फिल्म में काम करने का मौका मिला जिस तक पहुंचने में शायद मेरी सारी जिंदगी निकल जाती।
google
साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म में कालकेय विलेन को काफी भयंकर दिखया था। जिसके मेकअप के लिए पूरे 5 घंटे का समय लगता था और शूट खत्म होने के बाद उन्हें मेकअप को उतारने के लिए डेढ़ से 2 घंटे लगते थे।
google
बता दें कि बाहुबली के बाद लवी को 4 तेलुगु- तमिल मूवीज के ऑफर आ चुके हैं इसके लिए वे जल्द ही शूट पर जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें तमिल और तेलुगु नहीं आती, पर उन्होंने इसे सीखने का मन बना लिया है।

0 comments:
Post a Comment