latest News

ये है हॉलीवुड की टॉप 5 फिल्म सीरीज

ये है हॉलीवुड की टॉप 5 फिल्म सीरीज

1. Harry Potter
google
हैरी पॉटर एक ब्रिटिश-अमेरिकी फ़िल्म सीरीज है, जो जे के राउलिंग द्वारा लिखी हैरी पॉटर नोवेल्स पर आधारित है। यह सीरीज़ वार्नर ब्रदर्स द्वारा डिस्ट्रीब्यूट की गई है और जिसकी शुरुआत उन्होंने हैरी पॉटर एंड द फिलोसोफ़र स्टोन (2001) से की थी और हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़ - पार्ट 2 (2011) के साथ इस सीरीज को ख़त्म किया। फिल्म की कहानी में तीन मुख्य किरदार हैरी पॉटर, हर्माइनी ग्रेंजर और रॉन वीज़्ली हैं। हैरी पॉटर का किरदार डैनियल रैड्क्लिफ़, हरमाईनी ग्रेंजर का किरदार एमा वॉटसन और रॉन वीज़्ली का किरदार रूपर्ट ग्रिंट निभाया है।
2. The Lord of the Rings
google
द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स फिल्म सीरीज जे. आर. आर. टॉलिकिन द्वारा द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स नोवेल्स पर आधारित हैं। जिसे पीटर जैक्सन द्वारा निर्देशित किया गया था। इस सीरीज के तीन पार्ट बनाए गए है। जिसे विंगनट फिल्म्स और द सॉल ज़ानेट कंपनी द्वारा निर्मित तथा न्यू लाइन सिनेमा द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किया गया हैं। इसे आज तक के विशालतम और महत्वाकांक्षी फिल्म परियोजनाओं में से एक माना जाता है, जिसका बजट कुल मिलाकर 285 करोड़ डॉलर था।
3. The Fast and the Furious
google
द फास्ट एंड द फ्यूरियस भी एक अमेरिकी फ्रैंचाइज़ है। यह एक एक्शन फिल्म सीरीज है जो अवैध स्ट्रीट रेसिंग पर आधारित हैं। इस सीरीज को यूनिवर्सल पिक्चर्स द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किया गया है। इसकी शुरुआत 2001 की फास्ट एंड द फ्यूरियस फिल्म के साथ की गई थी और अब तक इसके 8 पार्ट रिलीज़ हो चुके है।
4. X-Men
google
एक्स-मेन एक अमेरिकी सुपर हीरो फ़िल्म सीरीज है, जो स्टैन ली और जैक किर्बी द्वारा बनाई गई काल्पनिक सुपर हीरो टीम की कॉमिक बुक जिसे मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित किया गया था उस पर आधारित है। इसके हर पार्ट ने अपने पिछले पार्ट की तुलना में बॉक्स ऑफिस पर अधिक कमाई की है।
5. Pirates of the Caribbean
google
यह एक रोमांचकारी फिल्म सीरीज है जो गोर वर्बिन्सकी द्वारा निर्देशित, टेड इलियट व टेरी रोज़ियो द्वारा लिखित और जेरी ब्रुखिमर द्वारा निर्मित है। ये सीरीज इसी नाम की एक वॉल्ट डिज़्नी थीम पार्क सवारी पर आधारित हैं। फिल्म में कप्तान जैक स्पैरो (जॉनी डेप), विल टर्नर (ऑरलैंडो ब्लूम) और एलिज़ाबेथ स्वान (केइरा नाइटली) मुख्य किरदार हैं। अब तक इस सीरीज के 5 पार्ट रिलीज़ हो चुके है।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment