latest News

5 ऐसे बॉलीवुड अभिनेता जिनकी अपनी फिल्म के रिलीज होने से पहले ही मृत्यु हो गई

1. Shammi Kapoor : Rockstar

google
शम्मी कपूर को बॉलीवुड में सबसे स्टाइलिश अभिनेता के रूप में माना जाता था। उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं और उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म उनके अपने भतीजे रणबीर कपूर के साथ रॉकस्टार की थी । रॉकस्टार एक शास्त्रीय गायक के चरित्र पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म 2011 के क्रिसमस पर रिलीज़ हुई थी लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले ही 14 अगस्त 2011 में शम्मी कपूर की मृत्यु हो चुकी थी।

2. Rajesh Khanna : Riyasat

google
बॉलीवुड में काका के नाम से मशहूर राजेश खन्ना ने बॉलीवुड को काफी हिट पे हिट फिल्मे दी हैं। उनकी मृत्यु 2014 ही हो गई थी और लेकिन उनकी आखिरी दो फिल्मे उनके निधन के बाद रिलीज़ हुई थी। जिसमे जानलेवा ब्लैकब्लड और रियासत शामिल हैं।

3. Joy Mukherji : Love In Bombay

google
जॉय मुखर्जी को 60 और 70 के दशक के अच्छे दिखने वाले अभिनेता के रूप में जाना था। उन्होंने शागिर्द,लव इन टोक्यो,दूर की आवाज़,फिर वही दिल लाया हूँ जैसी कई फिल्मो में काम किया है। उनकी आखिरी फिल्म लव इन बॉम्बे 42 साल बाद 2013 में रिलीज होने में कामयाब हुई थी। लेकिन उन्होंने 9 मार्च 2012 को अपना जीवन खो दिया।

4. Farooq Shaikh : Youngistaan

google
फ़ारूक़ शेख़ एक अच्छे अभिनेता के अलावा एक बहुत अच्छे इंसान भी थे। उन्हें बड़े और छोटे दोनों स्क्रीनों में जाना जाता था। उनकी मृत्यु दुबई में 2013 में हुई थी जहा वो छुट्टियों के लिए गए हुए थे। उनकी मौत के बाद उनकी दो फिल्में यंगिस्तान और चिल्ड्रन ऑफ़ वॉर रिलीज़ हुईं थी।

5. Om Puri : Tubelight

google
ओम पुरी बॉलीवुड के एक बेहतरीन अभिनेता थे। उनकी अचानक मौत से बॉलीवुड को काफी गहरा झटका लगा था। उन्होंने बॉलीवुड को काफी अच्छी फिल्में दीं। उन्होंने कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट में अपना आखिरी अभिनय किया था जिसके रिलीज़ होने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment