latest News

संजय गुप्ता बनाने जा रहे है 'कांटे' का सीक्वल

संजय गुप्ता बनाने जा रहे है 'कांटे' का सीक्वल






google
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार संजय गुप्ता अपनी सुपरहिट फिल्म 'कांटे' का सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं। उन्होंने वर्ष 2002 में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, लकी अली, महेश मांजरेकर, कुमार गौरव और सुनील शेट्टी को लेकर मल्टीस्टारर फिल्म कांटे बनायी थी। जो बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट भी रही थी।

google
कांटे एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी और दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया था। 15 साल बाद अब कांटे के सीक्वल की तैयारी शुरू हो गई है। संजय गुप्ता ने फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू करने के साथ-साथ स्टारकास्ट को भी जोडऩा शुरू कर दिया है।

google
कहा जा रहा है कि संजय दत्त को इस फिल्म के लिए फाइनल किया गया है और अमिताभ बच्चन भी फिल्म में काम करने के लिए मान गए हैं। लेकिन फिल्म की नई स्टारकास्ट सबके लिए सरप्राइज हो सकती है। खबरों के अनुसार अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी को भी फिल्म के लिए अप्रोच किया जा रहा है।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment