latest News

सोनाक्षी को पीछे छोड़ आलिया को मिला करण की इस मेगा बजट फिल्म में लीड रोल

सोनाक्षी को पीछे छोड़ आलिया को मिला करण की इस मेगा बजट फिल्म में लीड रोल






google
बॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर करण जौहर एक बार फिर से एक नई फिल्म के लिए तैयारी कर रहे हैं। करण की इस मेगा बजट फिल्म में वरुण धवन औऱ आलिया भट्ट मेन लीड में नजर आने वाले है। बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ी में से एक आलिया और वरूण एक बार फिर से धमाल मचाने आ रहें है। बता दें कि करण जौहर ने अपनी अगली मेगा बजट फिल्म 'शिद्दत' का ऐलान कर दिया है। करण इस फिल्म की स्टार कास्ट भी फाइनल कर चुके है, जिसमें करण के फेवरेट आलिया और वरूण धवन मुख्य किरदार में होंगे। चौथी बार आलिया और वरुण एक साथ फिल्म में रोमांस करेंगे।

google
इसके अलावा इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, शॉर्टगन गर्ल सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और श्रीदेवी भी नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार सोनाक्षी का रोल फिल्म में आलिया से काफी छोटा होगा। जिसे न तो कैमियो कह सकते हैं और न ही स्पेशल अपीयरेंस। फिल्म में आलिया, वरुण और आदित्य का लव ट्राएंगल दिखाया जाएगा। इस फिल्म को अभिषेक वर्मा डायरेक्ट करने वाले है।

google
ये फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा के साथ पीरियड ड्रामा भी होगी और फिल्म की कहानी पार्टीशन से जुडी हुई है।फिल्म में वरूण और आदित्य एक दूसरे के भाई के किरदार में होंगे। जिन्हे आलिया भट्ट से प्यार हो जाता है। फिल्म में वरुण और आदित्य के पेरेंट्स के किरादर के लिए संजय दत्त और श्रीदेवी को लिया गया है।

google

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment