Ouch: 2018 की सबसे धमाकेदार एक्शन फिल्म हो गई डिब्बाबंद
कुछ महीनों पहले जोरशोर से घोषणा की गई थी कि हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'रैंबो' का हिंदी रीमेक बनने जा रहा है जिसमे टाईगर श्रॉफ फाइनल भी हो चुके थे। फिल्म का निर्देशन बैंग बैंग डाइरेक्टर सिद्धार्थ आनंद करने वाले थे। यहां तक कि फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका था। रिपोर्ट्स के अनुसार 2018 की यह धमाकेदार एक्शन फिल्म अब पोस्टपोंड हो गई है या शायद डिब्बाबंद हो सकती है।
google
दरअसल टाईगर अभी अपनी आगामी फिल्म बागी 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं जो कि दिसंबर तक खत्म होगी और दिसंबर के बाद ऋतिक भी आनंद कुमार की बॉयोपिक से फ्री होंगे। इसके बाद ऋतिक और टाईगर यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जायेंगे जो कि 2019 में रिलीज होने वाली है।
google
खास बात यह है कि टाईगर-ऋतिक की इस फिल्म को भी सिद्धार्थ आनंद ही डाइरेक्ट कर रहे हैं और इसी कारण 'रैंबो' बीच में ही अटक कर रह गई। सिद्धार्थ ने एक बयान में कहा भी था कि रैंबो जैसी फिल्म बनाना आसान काम नहीं है। इस फिल्म के लिए काफी समय और कढ़ी मेहनत चाहिए जो कि अभी मुमकिन नहीं है।

0 comments:
Post a Comment