latest News

अल्लू अर्जुन करने जा रहे है बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री

अल्लू अर्जुन करने जा रहे है बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री


साउथ के सबसे स्टायलिश सुपरस्टार अल्लू अर्जुन जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाले है। अल्लू अर्जुन अपनी जबरदस्त एक्शन के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते है। उनकी फिल्म आर्या ने तो लोगों का दिल ही जीत लिया था। अल्लू अर्जुन ने साउथ में बहुत हिट फिल्में दी है। लेकिन उन्हें अब तक किसी ने बॉलीवुड फिल्म के लिए साइन नही किया था। लेकिन अब अल्लू अर्जुन के प्रशंषको के लिए खुश खबरी है।
google
सुनने में आया है कि अल्लू अर्जुन ने एक बॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है और जिस डायरेक्टर के साथ वो काम करने वाले है वो और कोई नहीं अपितु बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी है। अल्लू अर्जुन को रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल के सेट पे देखा गया था। वो रोहित शेट्टी के साथ कुछ डिसकस कर रहे थे। अब ये तो तय हो गया है कि वो जल्द ही रोहित की फिल्म में काम करने वाले है और उनकी ये फिल्म कितनी फिल्मो का रिकॉर्ड तोड़ती है ये तो फिल्म आने के बाद ही पता चलेगा।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment