जानिए कौन है सलमान खान के अब तक के सबसे चहिते बिग बॉस कंटेस्टेंट
Gautam Gulati
googleKBC: ये है अब तक के कौन बनेगा करोड़पति के विजेता
गौतम गुलाटी सिर्फ दर्शको के ही नहीं सलमान खान के भी चहिते थे। घर में गौतम हमेशा हर तर्क के विजेता थे क्योंकि उनके ऊपर सलमान खान का हाथ था। कुछ कंटेस्टेंट ने इलज़ाम भी लगाया था कि गौतम की हर गलती को सलमान खान नजरअंदाज कर देते है क्योंकि वो उनके पहले से ही फ्रेंड है।
Sunny Leone
google
बिग बॉस सीजन 5 भी काफी चर्चा में आ गया था जब उन्होंने वाइल्ड कार्ड से सनी लियोन को शो में एंट्री दी थी। सनी लियोन ने अपनी मासूमियत और शो पर अपने पोल डांस के साथ सब का दिल जीत लिया। उन्होंने शो में निश्चित रूप से सलमान खान से सम्मान जीता। वो बहुत कम वक्त में सलमान खान के चहितो की लिस्ट में शामिल हो गई।
Shwetha Tiwari
google
शो के दौरान सलमान खान के दिल में श्वेता तिवारी के लिए हमेशा ही एक सॉफ्ट कार्नर देखने को मिला था। उनके परिवार में चल रहे मुद्दों से उन्हें न केवल दर्शकों बल्कि खुद सलमान खान से भी बहुत सहानुभूति मिली। सलमान हमेशा श्वेता को पसंद करते थे और उन्होंने श्वेता को डॉली बिंद्रा के रेंट से भी बचाया था और श्वेता इस बिग बॉस सीजन 4 की विजेता भी बानी थी।
Tanishaa Mukherji
google
शो के दौरान सलमान ने अपने प्रिय मित्र अजय देवगन की साली तनीषा का भी बहुत साथ दिया था। जब शो में तनीषा ने कुशाल टंडन को धक्का दे दिया तब भी उन्हें सलमान या बिग बॉस द्वारा दंडित नहीं किया गया। इसके बजाय कुशाल को सलमान खान की गर्मी का सामना करना पड़ा था। जो इस बात को साफ़ जाहिर करता है कि तनीषा सलमान की कितनी चहिती थी। सलमान खान और तनीषा आज भी अच्छे दोस्त है।
Elli Avraam
google
एली को अब तक सलमान खान का सबसे ज्यादा समर्थन मिला है। सलमान ने न केवल शो के दौरान बल्कि उसके बाद भी वो एली की हमेशा मदद करते आये है। एली को फिल्म स्टार बनाने में भी सलमान का बड़ा हाथ है। पुरे शो के दौरान सलमान एली के साथ अपने परिवार के सदस्य की तरह ही व्यवहार करते थे और एली को सलमान की बहन अर्पिता खान के विवाह के दौरान भी देखा गया था।

0 comments:
Post a Comment