ये है दुनिया की top 5 एनिमेटेड फिल्म
Toy Story 3
googleये है हॉलीवुड की टॉप 5 फिल्म सीरीज
टॉय स्टोरी 3 2010 में आई अमेरिकी 3D कंप्यूटर-एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म है। जिसे पिक्सार एनिमेशन स्टूडियोज ने वाल्ट डिज़्नी पिक्चर्स के लिए प्रोड्यूस किया था। यह टॉय स्टोरी सीरीज की तीसरी फिल्म है। यह फिल्म 18 जून 2010 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। टॉय स्टोरी 3 ने दुनिया भर में 1अरब डॉलर से अधिक कमाई की है और ये 2010 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।
Finding Nemo
google
फाइंडिंग नेमो 2003 में आई अमेरिकी कंप्यूटर-एनिमेटेड फिल्म है जो पिक्सार एनिमेशन स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस और वॉल्ट डिज़्नी पिक्चर्स द्वारा रिलीज़ की गई थी। फाइंडिंग नेमो 30 मई 2003 को रिलीज़ हुई थी। फाइंडिंग नेमो फ़िल्म ने सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर के लिए ऑस्कर अवार्ड भी जीता था। ये 2003 की दूसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म थी जिसने दुनिया भर में $ 871 मिलियन की कमाई की थी।
How to Train Your Dragon
google
हाऊ टू ट्रेन यूजर ड्रैगन ड्रीमवर्क्स एनिमेशन द्वारा निर्मित और पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा डिस्ट्रीब्यूट की गई एक अमेरिकी 3 डी एनिमेटेड एक्शन फैंटेसी फिल्म है। यह फिल्म 26 मार्च 2010 को रिलीज़ हुई थी और इसने दुनिया भर में लगभग $ 500 मिलियन की कमाई की थी।
The Jungle Book
google
द जंगल बुक एक अमेरिकन फैंटसी एडवेंचर फिल्म है जो जॉन फ्राव्यू द्वारा निर्देशित और वॉल्ट डिज़्नी पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई है। द जंगल बुक 15 अप्रैल 2016 को रिलीज़ हुई थी। इसने 966 मिलियन डॉलर से अधिक कमाई की थी और यह 2016 की पांचवीं सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने 88 वें एकेडमी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ विज़ुअ इफेक्ट्स के लिए अकादमी पुरस्कार जीता था।
The Incredibles
google
द इन्क्रेडिबल्स 2004 में आई एक अमेरिकन कंप्यूटर-एनिमेटेड सुपरहिरो फिल्म है जिसे पिक्सार एनिमेशन स्टूडियो द्वारा निर्मित, ब्रैड बर्ड द्वारा निर्देशित और वॉल्ट डिज़्नी पिक्चर्स द्वारा रिलीज़ किया गया है। ये फिल्म 5 नवंबर 2004 को संयुक्त राज्य में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी तरह से प्रदर्शन किया था। इसने दुनिया भर में 633 मिलियन डॉलर कमाए थे।

0 comments:
Post a Comment