ये है बॉलीवुड के टॉप 5 एवरग्रीन अभिनेता
Dilip Kumar
googleटीवी के सुपरहिट शोज के डायरेक्टर का हुआ निधन
दिलीप कुमार भारतीय सिनेमा के सबसे महान अभिनेताओं में से एक माने जाते है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1944 में फिल्म ज्वार भाटा से की थी। वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले अभिनेता थे। उन्हें ट्रेजेडी किंग के नाम से भी बुलाया जाता है। उन्होंने भारतीय सिनेमा में 6 दशक से भी ज्यादा समय तक अपना योगदान दिया है।
Rajesh Khanna
google
राजेश खन्ना को भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे हैंडसम कलाकारों में से एक माना जाता है। इस लेजेंड अभिनेता को भारतीय सिनेमा में "फर्स्ट सुपरस्टार" के रूप में भी जाना जाता है। वह अपने समय के सबसे लोकप्रिय अभिनेता थे। एक अभिनेता के रूप में उन्हें लोकप्रियता 1967 में आई रवींद्र दवे की फिल्म "राज़" से मिली थी। उन्होंने सच्चा झुठा, आनन्द, अविष्कार, अराधना, इत्तेफाक, कटी पतंग, अमर प्रेम, स्वर्ग जैसी कई हिट फिल्मे दी है।
Raj Kapoor
google
राज कपूर भारतीय सिनेमा के जाने माने चेहरे थे। वह न केवल एक अभिनेता थे बल्कि हिंदी सिनेमा के बहुत अच्छे निर्देशक और निर्माता भी थे। उन्हें अभिनय और निर्देशन दोनों छेत्र में मास्टर माना जाता है। उनकी फिल्म निर्माण कौशल के लिए उन्हें बॉलीवुड सिनेमा के "शो मैन" के रूप में भी जाना जाता है। वो एक बहुप्रतिभाशाली एक्टर थे। अपने करियर के दौरान उन्होंने नौ फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे। भारत सरकार ने उन्हें 1971 में पद्म भूषण और भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान की वजह से उन्हें 1987 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी दिया गया था।
Dharmendra
google
सुपरस्टार धर्मेंद्र बॉलीवुड के सबसे हिट अभिनेताओं में से एक है। धर्मेंद्र बॉलीवुड में कई अलग-अलग नामों से जाने जाते है। उन्हें हिंदी सिनेमा के ही-मेन के नाम से भी बुलाया जाता है। उन्होंने अपने करियर में धरम वीर, चरस, शोले, हुकुमत, राज तिलक, वतन के रखवाले, गुलामी,सम्राट, द बर्निंग ट्रैन जैसी कई हिट फिल्में दीं है। 1997 में दिलीप कुमार और उनकी पत्नी साइरा बानो से उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार भी मिला था।
Amitabh Bachchan
google
अमिताभ बच्चन को अब भी भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक माना जाता है। उन्हें बॉलीवुड में दिग्गज अभिनेता के रूप में भी स्वीकार किया गया है। भारतीय सिनेमा में उन्हें बिग बी के नाम से भी बुलाया जाता है। 1973 में आई फिल्म जंजीर से उन्हें लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने शोले, सिलसिला, चुपके चुपके, अभिमान, नटवरलाल, नमक हराम, लावारिस जैसी कई हिट फिल्मे दी। उनके करियर के दौरान उन्होंने चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के साथ चौदह फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं।

0 comments:
Post a Comment