2018 की धमाकेदार फिल्म "दत्त बायोपिक" का फर्स्ट लुक हुआ वायरल
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म दत्त बायोपिक की शूटिंग लगभग खत्म होने वाली है। फिल्म के लिए दर्शको में काफी उत्साह और बेसब्री नजर आ रही है। जिस कारण फिल्म से जुड़ी कई तस्वीरें और जानकारी वायरल हो रही हैं।
google
सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की एक तस्वीर को बतौर पोस्टर काफी वायरल किया जा रहा है। वैसे तो यह पोस्टर किसी फैन द्वारा बनाया गया है। लेकिन काफी शानदार लग रहा है। इस पोस्टर के बाद लोगो को बस इंतजार है कि कब राजकुमार हिरानी फिल्म का फर्स्ट लुक आउट करेंंगे।
google
राजकुमार हिरानी की हर फिल्म काफी जानदार और जबरदस्त होती हैं और अपनी फिल्म 'दत्त' में भी वे खूब मेहनत कर रहे हैं। फिल्म 2018 के मार्च में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त के किरदार में, परेश रावल सुनील दत्त के, मनीषा कोईराला नरगिस दत्त के किरदार में नजर आने वाली है। इस फिल्म से सभी को काफी उम्मीदे है और जहा तक है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाएगी।

0 comments:
Post a Comment