ये है 2017 की सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली एक्ट्रेस
आज हम आपको बताने वाले है दुनिया की उन खूबसूरत हसीनाओ के बारे में जिनको अपनी एक्टिंग के लिए सबसे ज्यादा पैसे मिलते है। सबसे ज्यादा पेड हिरोइंस की बात की जाये तो हॉलीवुड ही एक ऐसा प्लेटफार्म है जहा एक्ट्रेसेस को सबसे ज्यादा पैसे मिलते है। तो ये है दुनिया की उन खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट जो अपनी अदाओ से सबसे ज्यादा कमाई करती है-
1. Emma Stone ($26 million)
googleHollywood: ये है हॉलीवुड की top 5 एक्ट्रेस
ला ला लैंड फिल्म से ऑस्कर विजेता एम्मा स्टोन को इस फिल्म के लिए 26 मिलियन डॉलर दिए गए हैं। वह सिर्फ 28 साल की उम्र में दुनिया की इस साल की सबसे अधिक भुगतान वाली अभिनेत्री है।
2. Jennifer Aniston ($25.5 million)
google
25.5 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर रही जेनिफर, द फॉर्मर फ्रेंड्स और द येलो बर्ड्स फिल्म में मुख्य हीरोइन थी।
3. Jennifer Lawrence ($24 million)
google
पिछले दो साल से दुनिया में सबसे ज्यादा भुगतान वाली अभिनेत्री इस बार तीसरे नंबर पर आ गयी है। हंगर गेम्स फिल्मों के अलावा लॉरेंस को उनकी आगामी फिल्म मदर के लिए अधिक भुगतान किया गया है। कमाई के मामले में ये हीरोइन 24 मिलियन डॉलर हर साल कमाती है।
4. Melissa McCarthy ($18 million)
google
सालाना कमाई 18 मिलियन डॉलर के साथ ये हीरोइन चौथे नंबर पर आती है। 2015 में तीसरे और 2016 में दूसरे नंबर पर रहने वाली मेलिसा 2017 में चौथे पायदान पर आ गयी है।
5. Mila Kunis ($15.5 million)
google
आपको बता दे कि बैड मॉम्स की हीरोइन कुनिस की सालाना कमाई 15.5 मिलियन डॉलर है। सबसे ज्यादा पैसे लेने के मामले में ये हीरोइन पांचवे नंबर पर आती है।
6. Emma Watson ($14 million)
google
सबसे ज्यादा भुगतान वाले रैंकिंग के लिए एम्मा वाटसन सबसे यंग है। वॉटसन फिल्म ब्यूटी एंड द बीस्ट के लिए सर्वोच्च-भुगतान वाली अभिनेत्रियों की सूची में छठे स्थान पर है।
7. Charlize Theron ($14 million)
google
चार्लीज़ थेरॉन 14 मिलियन डॉलर के साथ इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में सातवें स्थान पर है। उन्होंने लगातार पांच साल तक स्पाई फिल्म में काम किया है जो काफी सफल भी हुई थी।
8. Cate Blanchett ($12 million)
google
ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री कैट ब्लैंचेट 12 मिलियन डॉलर के साथ इस साल आठवें स्थान पर है। कैट इस साल मार्वल की थोर रागनरॉक में भी नजर आने वाली है।
9. Julia Roberts ($12 million)
google
दुनिया की सबसे अधिक भुगतान वाली अभिनेत्रियों की वार्षिक सूची में जूलिया को एक बार फिर शामिल किया गया है। जूलिया 12 मिलियन डॉलर के साथ नौवें स्थान पर हैं।
10. Amy Adams ($11.5 million)
google
पांच बार ऑस्कर नामांकित रह चुकी एमी एडम्स इस सूचि में दसवें स्थान पर है। वह कॉमेडी और ड्रामा दोनों तरह के किरदार के लिए जानी जाती है। वह बैटमैन बनाम सुपरमैन जैसी हिट फिल्मो में काम कर चुकी है।

0 comments:
Post a Comment