टीवी के सुपरहिट शोज के डायरेक्टर का हुआ निधन
संजय दत्त और दिव्या भारती सहित कई बड़े सितारों के साथ फिल्में बनाने वाले और टीवी जगत के मशहूर डायरेक्टर तलत जानी का निधन हो गया है। खबरों के अनुसार 6 अक्टूबर को बाथरूम में स्लिप होने की वजह से उन्हें गहरी चोट पहुंची थी और इसके बाद उन्हें वसाई ईस्ट के IASIS हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।
google
लेकिन लगातार उनकी हालत और ख़राब होती जा रही थी और कहा जा रहा है कि आखिरी सांस लेने से पहले उन्हें दो बार स्ट्रोक भी आ चूका था। लेकिन डॉक्टर चाह कर भी उन्हें बचा नहीं पाए और 10 अक्टूबर को उनका निधन हो गया। उन्होंने दिव्या भारती और कमल सदाना स्टारर फिल्म रंग और संजय दत्त स्टारर फतेह का निर्देशन किया था।
google
बता दें कि तलत ने तुझ संग प्रीत लगाई सजना, ख्वाहिश, सन्नाटा, जीना सिर्फ मेरे लिए, हिना, ताकत जैसी 12 टीवी सीरीज डायरेक्ट की हैं। इतना ही नहीं सबसे लम्बे चलने वाले सुपरहिट शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में वो असिस्टेंट डायरेक्टर भी रह चुके थे।
google
0 comments:
Post a Comment