latest News

Top 5 गाने जो हर बार गरबा नाईट्स में धमाल मचाते हैं

नवरात्रि का पवित्र पर्व चल रहा है नवरात्रि के नौ दिन हम सभी के जीवन में ढेर सारी खुशिया, रंग, हर्ष और उल्लास लेकर आते है। विभिन्न राज्य इस त्योहार को अपने तरीके से मनाते हैं पर गुजरात में इसका एक अलग ही नजारा है। नवरात्रि जितने धूम धाम से गुजरात में मनाई जाती है और कही ऐसा हर्ष और आनंद का माहौल देखने को नहीं मिलता है। नवरात्रि में गरबा या डांडिया रास में मग्न होकर लोग त्यौहार को बहुत धूमधाम के साथ मनाते हैं। बॉलीवुड ने भी कई वर्षों से कई फिल्मों में गरबा की परंपरा दिखाने की कोशिश की है और इसका आंनद बढ़ाने के लिए कई ऐसे गाने भी बनाये है जिन्हे सुनकर लोगो का मन अपने आप ही डांडिया करने के लिए आकर्षित हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही गानो के बारे में बताने जा रहे है जो हर नवरात्रि में डांडिया करने का आनंद और बढ़ा देते है-
Gunji Aangna Mein Shehnai- Life Partner

T-Series
लाइफ पार्टनर मूवी का गाना गुंजी अंगना में शहनाई सबसे पॉपुलर नवरात्रि गानो में से एक है। इस गाने की हर एक बीट लोगो को अपने आप डांडिया करने में मजबूर कर देती है। इसका म्यूजिक इतना ज्यादा दमदार है कि लोग अपने आप को रोक नहीं पाते है और नाचने लग जाते है।
Dholi Taro – Hum Dil De Chuke Sanam

Eros Now
नवरात्रि के फेमस गानो की बात हो रही हो और इस गाने का नाम ना आये ऐसा हो ही नहीं सकता। सलमान खान - ऐश्वर्य राय बच्चन स्टारर ढोली तारो ढोल बजे गाना डांडिया सीजन के लिए सबसे अच्छा गीत है। इसमें एक प्यारी बीट और अद्धभुत डांस स्टेप्स हैं। जो वास्तव में डांस फ्लोर पर भी दोहरा सकते हैं। जब कोई दंडिया उत्सव के दौरान यह गाना गाता है तो हर कोई डांस करने लगता है और उत्सव का खूब आनंद उठाता है।
Nagada Sang Dhol- Goliyon Ki Raasleela Ram-Leela

Eros Now
फिल्म रामलीला का गीत नगाड़ा संग ढोल बाजे आज के टाइम के गानो में से सबसे ज्यादा फेमस डांडिया सॉन्ग है। दीपिका पादुकोण ने इस गीत में अद्धभुत नृत्य किया है। यह गाना नवरात्रि के दौरान जब भी बजता है तो ऐसा लगता है जैसे हमारे अंदर अपने आप ही नृत्य करने के लिए ऊर्जा उत्पन्न हो जाती है।
Sabse Bada Tera Naam O Sheronwali - Suhaag

Filmi Gaane
फिल्म सुहाग का गाना सबसे बड़ा तेरा नाम सबसे पुराने लोकप्रिय नवरात्रि गीतों में से एक है। यह नवरात्रि के लिए सबसे अच्छा गीत है। जब भी ये गीत चलता है तब अपने आप मन भक्ति की ओर खींचा चला जाता है। ये गीत कई सालो से लोगो को डांडिया रात्रि में नाचने पर मजबूर करता आ रहा है।
Shubhaarambh- Kai Po Che

SonyMusicIndiaVEVO
गीत शुभारम्भ में अद्धभुत गुजराती टच है और हर वो चीज है जो एक नवरात्री गाने में होना चाहिए। जब भी इस गाने को सुनते है तो ऐसा प्रतीत होता है की ये खास कर डांडिया के लिए ही बना है।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment