latest News

इंडियन टेलीविज़न के top 5 रोमांटिक सीरियल्स जिन्हे कभी नहीं होना चाहिए था बंद

1. Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon?

google
इस प्यार को क्या नाम दूँ इंडियन टेलीविज़न का सबसे रोमांटिक टीवी सीरियल था। अरशद खान और ललित मोहन के प्रोडक्शन में बना से सीरियल टीवी जगत में एक अलग ही छाप छोड़ गया। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस सीरियल में सनाया ईरानी और बरुन सोबती ने मुख्य भूमिका निभाई थी। लोगो ने इनकी जोड़ी और केमिस्ट्री को इतना पसंद किया कि ये आज भी टेलीविज़न जगत की सबसे मशहूर ऑन स्क्रीन रोमांटिक जोड़ी है।
2. Kitani Mohabbat Hai

google
कितनी मोहब्बत है भी इंडियन टेलीविज़न के सबसे रोमांटिक सीरियल्स में से एक था। जो एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस किया गया था। ये एकता के सबसे फेमस सीरियल्स में से एक है। जिसके हिट होने का सबसे बड़ा कारण शो के लीड आर्टिस्ट कृतिका कामरा और करण कुंद्रा है। शो में करण ने बिज़नेस मेन की भूमिका निभाई थी और कृतिका ने एक सिंगर की, जो की एक दूसरे के बिलकुल अपोजिट थे। ये शो अपोजिट अट्रैक्शन का सबसे बड़ा एग्जाम्पल था। इन दोनों की प्यार भरी नोकझोक को लोगो ने खूब पसंद किया था।
3. Dill Mill Gayye

google
स्टार वन पर प्रसारित होने वाला सीरियल दिल मिल गए कॉमेडी और रोमांस से भरा हुआ था। जो 2007 में ऑन एयर हुआ था। इस सीरियल में डॉक्टर अरमान मलिक और डॉक्टर रिद्धिमा गुप्ता की लव स्टोरी को दिखाया गया था। इस शो में करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट ने लीड रोल निभाया था। शो में इन दोनों की केमिस्ट्री इतनी स्ट्रांग और रोमांटिक थी कि लोग इन्हे टेलीविज़न का सबसे क्यूट कपल मानते थे।
4.Madhubala – Ek Ishq Ek Junoon

google
कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला सीरियल मधुबाला एक इश्क़ एक जूनून इंडियन टेलीविज़न के सबसे यादगार शो में से एक है। इसमें दृष्टि धामी और विवियन डीसेना ने लीड रोल निभाया था। इन दोनों की नफरत और जूनून से भरी लव स्टोरी को लोगो ने काफी पसंद किया था। इस वजह से ये सीरियल अपने टाइम का सबसे हिट सीरियल रहा है।
5 . Geet Hui Sabse Parayi

google
स्टार वन पर प्रसारित होने वाला सीरियल गीत हुई सबसे पराई एक रोमांटिक सीरियल था। इस सीरियल में एक लड़की की कहानी को दर्शाया था और कैसे उसने अपने परिवार से दूर होने के बाद अपनी जिंदगी को एक नया मुकाम दिया था। इसमें दृष्टि धामी और गुरमीत ने लीड रोल किया था। शो में दोनों की हॉट और रोमांटिक जोड़ी ने लोगो को ऑटोमैटिक ही अपनी तरफ अट्रैक्ट कर लिया था। इन दोनों की जोड़ी भी इंडियन टेलीविज़न की सबसे मशहूर ऑन स्क्रीन रोमांटिक जोड़ी है।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment