latest News

बॉलीवुड व टीवी की वो अदाकारा जिन्होनें देवियों का किरदार निभाया

हिंदू धर्म के अनुसार नवरात्रि के नौ दिन सबसे पवित्र और शुभ दिन माने जाते हैं। नवरात्री का पर्व पूरे उत्तर भारत में उत्साह और उत्सव के साथ मनाया जाता है और दुनिया भर में हर हिंदू समाज के लोग ये नौ दिन केवल माता दुर्गा (देवी दुर्गा) और उनके नौ अवतारों को समर्पित करते हैं। उनकी आराधना और व्रत रख कर इन नौ दिनों को मानते है। आज हम टीवी और सिनेमा जगत की कुछ ऐसी अभिनेत्रिओं के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों को निभाया है।
1. Hema Malini

google
जय माता इंडियन टेलीविज़न पर प्रसारित होने वाला एक मैथोलॉजिकल सीरियल था जो की माँ दुर्गा पर आधारित था। इस शो में हेमा मालिनी ने देवी दुर्गा की भूमिका निभाई थी। इस शो को दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था। बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल कें नाम से मशहूर हेमा मालिनी ने शो में माँ दुर्गा, काली, लक्ष्मी, पार्वती, सरस्वती और देवी शक्तियों की अन्य छवियों की भूमिका निभाई थी और आज तक लोग उनकी इस भूमिका की प्रशंशा करते है।
2 .Ramya Krishnan

google
अपनी सारी विभिन्न भूमिकाओं की तरह अभिनेत्री रम्या कृष्णन ने देवी की भूमिका भी बहुत अच्छी तरह निभाई है। फिल्म अम्मोरु में राम्या ने देवी अम्मोरु के रूप में अभिनय किया। अभिनेत्री सौन्दर्या को उनका यह रोल इतना पसंद आया था कि उन्होंने रम्या को असली की देवी कह कर बुलाया था। फिल्म देवुलु में उन्हे देवी कनक दुर्गा के रूप में देखा गया था।
3.Meena

google
मीना तमिल फिल्म इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री है। फिल्म श्री मंजूनाथ में अभिनेत्री मीना ने देवी पार्वती की भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में देवता, पलायथू अम्मान, जैसी कई मूवी की है जिसमे उन्होंने देवी का रोल निभाया है।
4. Sonarika Bhadoria 

google
इंडियन टेलीविज़न के सबसे खूबसूरत चेहरों में से एक सोनारिका भदोरिया ने लाइफ ओके के हिट शो देवो के देव महादेव में देवी पार्वती का किरदार निभाया था। वो न केवल इस रूप में सुन्दर लगी थी बल्कि उन्होंने अपने किरदार को बहुत अच्छे से निभाया था। लोगो ने भी उन्हें इस कैरेक्टर में इतना पसंद किया था कि वो आज भी दर्शको के बीच देवी पार्वती के रूप में फेमस है।
5. Pooja Sharma

google
अभिनेत्री पूजा शर्मा को पौराणिक शो बनाने की आदत है। 2013 में पौराणिक टीवी शो महाभारत में द्रौपदी का रोल करने के बाद अभिनेत्री वर्तमान में कलर्स टीवी के शो महाकाली में माता पार्वती के शक्तिशाली रूप में नजर आ रही है। लोगो को उनकी ये भूमिका बहुत पसंद भी आई है।
6.Mouni Roy

google
भारतीय टेलीविजन पर सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक मोनी रॉय ने लाइफ ओके के शो देवो के देव महादेव में माता सती की भूमिका निभाई है। मौनी ने टीवी पर सबसे यादगार पौराणिक धारावाहिक में से एक धारावाहिक दिया है। उन्होंने कलर्स शो नागिन 2 के दौरान महिषासुर की हत्या के लिए माता दुर्गा का अवतार भी लिया था।
7. Daljeet Kaur

google
एक्ट्रेस दलजीत कौर ने टेलीविज़न में कई तरह के किरदार निभाए हैं। ज़ी टीवी के धारावाहिक काला टिका में आखिरी बार देखे जाने वाली अभिनेत्री दलजीत कौर को बिग मैजिक के शो माँ शक्ति में देवी दुर्गा की भूमिका निभाने के लिए तैयार किया गया है। 21 सितंबर से स्टार्ट हुए इस शो में वो लीड रोल निभा रही है और अपने देवी के अवतार से लोगो का दिल जीत रही है।
8.Indrani Haldar

google
बंगाली अभिनेत्री इंद्राणी हलदर भी उन उल्लेखनीय नामों में से एक है जिन्हे आज भी याद किया जाता है। उन्होंने माँ पार्वती का जो रोल निभाया था उसे आज तक याद किया जाता है। उन्होंने 2013 में बीआर चोपड़ा के शो माँ शक्ति में नवदुर्गा के विभिन्न रूपों को निभाया था।
9. Gaytri Shastri

google
1999 में लोकप्रिय हिंदू पौराणिक टीवी शो ओम नमः शिवाय में अभिनेत्री गायत्री शास्त्री ने मुख्या भूमिका निभाई थी। यह शो भगवान शिव और उनकी पत्नी के जीवन पर आधारित था। उनका यह किरदार अब तक का सबसे दमदार माँ पार्वती का किरदार माना जाता है। उनके माँ के विभिन्न किरदारों को लोग आज तक नहीं भूल पाए है और ये उस वक्त के सबसे पॉपुलर किरदारों में से एक था।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment