5. Tyler Perry
google
टाइलर पैरी एक अमेरिकी अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक, प्ले लेखक और गीतकार भी हैं।उन्होंने अपना करियर लेखन और मंच नाटकों से शुरू किया था। वह सबसे अधिक फ़ीस लेने वाले कलाकारों में शामिल है। उन्होंने कई सफल शो बनाए है और उनका सबसे प्रसिद्ध शो टेलर पैरी का हाउस ऑफ़ पैने है। 400 मिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ वह दुनिया के पांचवें सबसे अमीर अभिनेता हैं।
4. Johnny Depp
google
हॉलीवुड जगत में जॉनी डेप के नाम से मशहूर जॉन क्रिस्टोफर एक अमेरिकी अभिनेता, निर्माता और संगीतकार है। उन्होंने अपने करियर में रोमांस, कॉमेडी और एक्शन जैसी विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभाई हैं। वह गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और स्क्रीन एक्टर्स गुइल अवार्ड भी जीत चुके है। उन्होंने पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन, चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्टरी और एलिस इन वंडरफुल जैसी सफल फिल्मो में काम किया हैं। वह अपनी 450 मिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ दुनिया के चौथे सबसे अमीर अभिनेता है।
3. Jack Nicholson
google
जैक निकोलसन एक अमेरिकी अभिनेता और निर्देशक हैं। जैक अकादमी पुरस्कार के लिए इतिहास में सबसे नामांकित अभिनेता हैं और उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दो बार और एक बार बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए अकादमी पुरस्कार जीता है। उनकी सफल फिल्मों में इज़ी राइडर, फाइव इजी पीसेस, चाइना टाउन, बैटमैन, द पैसेंजर हैं। वह 480 मिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर अभिनेता के स्थान पर है।
2. Shahrukh Khan
google
शाहरुख को बॉलीवुड के किंग खान के नाम से भी जाना जाता है। महान अभिनय कौशल के साथ वह हमेशा अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते हैं। उनके अभिनय के साथ उनकी आय का स्रोत रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस है। उनकी मशहूर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी खुशी कभी गम, चेन्नई एक्सप्रेस है। वह बॉलीवुड के पहले और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर अभिनेता हैं। उनकी टोटल नेटवर्थ 600 मिलियन डॉलर है।
1. Jerry Seinfeld
google
जेरी सीनफेल्ड सबसे ज्यादा फ़ीस लेने वाले अमेरिकी कॉमेडियन, अभिनेता, लेखक और निर्माता है। वह एक वेब सीरीज कार्स गेटिंग कॉफ़ी के निर्माता और होस्ट भी हैं। उनके पास 820 मिलियन डॉलर का टोटल नेट वर्थ है जिस कारण वह दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता है।

0 comments:
Post a Comment