आज बॉलीवुड में इतना बड़ा मुकाम हासिल करने वाली इन अभिनेत्रियो ने अपने करियर को शुरू करने के लिए काफी स्ट्रगल किया था। लेकिन आप जानते हैं कि इनमे से कुछ ने अपना घर छोड़ा तो कुछ ने परिवार से ही रिश्ता तोड़ दिया था। हम आपको उन अभिनेत्रियो के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए अपने घर और परिवार को छोड़ा था।
1. Kangana Ranaut
googleये हैं बॉलीवुड के 5 शॉकिंग ब्रेकअप
कंगना रनौत ने 2006 में फिल्म गैंगस्टर से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। कंगना ने एक्टिंग के लिए अपना स्कूल छोड़ दिया था। सूत्रों के मुताबिक कंगना के पिता ने उन्हें स्कूल छोड़ने के लिए थप्पड़ मर दिया था। लेकिन कंगना ने बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए घर ही छोड़ दिया था।
2. Mallika Sherawat
google
एक इंटरव्यू में मल्लिका ने कहा था कि वह अपने सपने को सच करने के लिए घर से भाग गई थी। तब उनके पिता ने उन्हें कहा था कि वह उनके सरनेम का उपयोग न करें। तो मल्लिका ने अपनी सरनेम अपनी मां के नाम से रख ली। 2003 में मल्लिका ने फिल्म ख्वाहिश से अपनी शुरुआत की थी।
3. Nargis Fakhri
google
सूत्रों का मानना है कि नरगिस फखरी ने बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए न केवल अपना घर छोड़ा था बल्कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप भी कर लिया था। वह 2011 में भारत में आई थी और रणबीर कपूर के साथ फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी।
4. Aditi Rao Hydari
google
अदिति राव हैदरी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने 21 साल की उम्र में शादी कर ली थी लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए अपने पति को छोड़ दिया था। उनकी पहली फिल्म ये साली जिंदगी थी।
5. Chitrangada Singh
google
चित्रांगदा सिंह भी बॉलीवुड में आने से पहले शादी कर चुकी थी। उसने बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए अपने पति का घर छोड़ दिया और मुम्बई जाने का फैसला किया। उन्होंने 2003 में फिल्म हज़ारों ख्वाइशें ऐसी के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी।
6. Bina Rai
google
बीना के माता-पिता उसे फिल्मों में करियर बनाने की इजाजत नहीं दे रहे थे। लेकिन उन्होंने कुछ दिन भूख हड़ताल की और जिसके बाद उसके माता-पिता ने हार कर सिनेमा में जाने के लिए बिना को अनुमति दे दी। बिना अपनी फिल्म अनारकली के लिए काफी प्रसिद्ध थीं।

0 comments:
Post a Comment