latest News

टॉप 5 अभिनेत्रियां जिन्होंने शादी के बाद छोड़ा अपना फिल्मी करियर

1. Asin Thottumkal

google

इन अभिनेत्रियो ने बॉलीवुड के लिए छोड़ा था अपना घर

असिन गजनी,रेड्डी,बोल बच्चन जैसी फिल्मो में काम करने वाली शानदार अभिनेत्री है। उन्होंने जनवरी 2016 में माइक्रोमैक्स के सीईओ राहुल शर्मा से शादी कर ली थी। शादी के बाद असिन ने कहा भी था कि वह अब फिल्मो में कोई काम नहीं करेगी।

2. Twinkle Khanna

google
एक और अभिनेत्री जो बॉलीवुड के सभी प्रमुख खानों के साथ काम करने के बावजूद वास्तव में एक अभिनेत्री के रूप में अपना निशान नहीं बना पाई थी। ट्विंकल खन्ना उनकी आखिरी फिल्म लव के लिए कुछ भी करेगा में दिखाई दी थी। 2001 में उन्होंने अक्षय कुमार से शादी की और फिल्म जगत को छोड़ दिया। वह अब एक सफल इंटीरियर डिजाइनर और एक प्रसिद्ध लेखक है।

3. Namrata Shirodkar

google
सन 1993 की फेमिना मिस इंडिया नम्रता शिरोडकर ने एलओसी कारगिल,अस्तित्व और ब्राइड एंड प्रेज्यूडिस जैसे कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 2005 में अभिनेता महेश बाबू से शादी की और फिल्म जगत से दुरी बना ली।

4.Sonali Bendre

google
उनकी फिल्म करियर के दौरान सोनाली ने बॉलीवुड में सभी खानों के साथ काम किया है। उन्होंने 12 नवंबर 2002 को फिल्म अभिनेता-निर्देशक गोल्डी बहल से शादी की और फिल्म जगत को छोड़ दिया। शादी के बाद सोनाली को 2003 में कल हो ना हो और 2013 में वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दुबारा में एक गेस्ट के रूप में देखा गया था।

5. Bhagyashree

google
भाग्यश्री ने फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान खान के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। फिल्म ने एक बड़ी सफलता हासिल की थी और उसका सुमन का किरदार काफी लोकप्रिय बन गया। उन्होंने 19 वर्ष की उम्र में अभिनेता हिमालय से शादी की और उनके साथ शादी करने के बाद उन्होंने फिल्म जगत से दुरी बना ली।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment