latest News

ये है बॉलीवुड की वो सुपरहिट जोड़ियां जिन्होंने एक साथ किया है धमाल

Sanjay Dutt & Govinda

google
संजय दत्त और गोविंदा की जोड़ी काफी सुपरहिट भी रही है और दोनों ने साथ में काफी काम भी किया है। उन्होंने एक्शन-रोमांटिक से लेकर कॉमेडी फिल्मे भी की है जिसे लोगो ने काफी पसंद किया है। दोनों ने एक साथ लगभग 7 फिल्मो में काम किया है जिसमे जीते हैं शान से, दो क़ैदी, ताक़तवर, आंदोलन, हसीना मान जायेगी, एक और एक ग्यारह, जोड़ी नंबर वन जैसी फिल्मे शामिल है।
Akshay Kumar & Sunil Shetty

google
दोनों ने अब तक 12 से ज्यादा फिल्मों में एक साथ अभिनय किया है और दोनों की एक्शन पैक जोड़ी काफी पसंद की जाती है। दोनों ने न केवल अपने एक्शन से बल्कि अपनी कॉमेडी से भी लोगो का मनोरंजन किया है। दोनों ने एक साथ वक़्त हमारा है, मोहरा, हम है बेमिसाल, सपूत, हेरा फेरी, धड़कन, आवारा पागल दीवाना, जानी दुश्मन, आन-मेन एट वर्क, दीवाने हुए पागल, फिर हेरा फेरी, दे दना दन, थैंक यू जैसी फिल्मो में काम किया है।
Anil Kapoor & Jackie Shroff

google
अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी राम लखन के लिए ज्यादा चर्चा में रहती है। लेकिन इन दोनों ने लगभग 10 से ज्यादा फिल्मो में एक साथ अभिनय किया है। जिसमे अंदर बाहर, युद्ध, कर्मा, राम लखन, काला बाजार, परिंदा, रूप की रानी चोरों का राजा, 1942 ए लव स्टोरी, त्रिमूर्ति, कभी ना कभी जैसी फिल्मे शामिल है।
Amitabh Bachchan & Shashi Kapoor

google
अमिताभ बच्चन ने हमेशा शशि कपूर के साथ एक महान संबंध साझा किया है और एक बार उन्हें अपना पसंदीदा अभिनेता भी बताया था। दोनों ने अधिकतर दो भाईयो की भूमिका निभाई है। उन्होंने भी 10 से ज्यादा फिल्मो में एक साथ काम किया है। जिसमे रोटी कपड़ा और मकान, दीवार, कभी कभी, ईमान धर्म, त्रिशूल, काला पत्थर, अहसास, सुहाग, दो और दो पाँच, शान, सिलसिला, नमक हलाल, अजूबा, अकेला जैसी सुपरहिट फिल्मे शामिल है।
Dharmendra & Jeetendra

google
धरम वीर की जोड़ी लोगो को काफी पसंद आई थी और इन दोनों ने भी एक दूसरे के साथ 10 से ज्यादा बार काम किया है। उन्होंने किनारा, धरम वीर, द बर्निंग ट्रेन, बदले की आग, सम्राट, जानी दोस्त, जान हथेली पे, इंसाफ की पुकार, सोने पे सुहागा, नफ़रत की आँधी, पापी देवता, हम सब चोर हैं, धर्म कर्म जैसी फिल्मो में एक साथ अभिनय किया है।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment