latest News

जानिए बिग बॉस के पिछले 10 सीज़न के विजेता अब कहां हैं?

1. Rahul Roy: Season 1

google
2006 में राहुल रॉय बिग बॉस सीजन 1 के विजेता थे। बाद में उन्हें 2010 में एडीए- लाइफ एंड टू बी या नॉट बी में एक पागल के किरदार में देखा गया और उसके बाद वो अभी तक फ़िल्म जगत से दूर है।
2. Ashutosh Kaushik: Season 2

google
2008 में आशुतोष कौशिक बिग बॉस सीज़न 2 के विजेता रहे और 2007 में रोडीज सीजन 5 का विजेता भी थे। उसके बाद उन्हें बहुत कम बजट वाली फिल्मों में सहयोगी रोल और कॉमेडी सर्कस के कुछ एपिसोड में देखा गया है।
3. Vindu Dara Singh: Season 3

google
बिग बॉस सीजन 3 जीतने के बाद विंदू दारा सिंह ने सन ऑफ सरदार, हाउसफुल 2,हिम्मतवाला और कुछ टेलीविजन धारावाहिकों में सहायक किरदार निभाए है।
4. Shweta Tiwari: Season 4

google
श्वेता तिवारी बिग बॉस सीजन 4 जीतने के बाद झलक दिखला जा के एक नृत्य रियलिटी शो का हिस्सा बनी। उन्होंने 2013 में अभिनव कोहली से शादी कर ली।
5. Juhi Parmar: Season 5

google
कुमकुम की अभिनेत्री जूही परमार बिग बॉस सीजन 5 के विजेता बनी थी। इसके बाद उन्हें फलदाता शनि में देखा गया है। सुनने में आ रहा है कि अब वो अपने पति से तलाक लेने वाली है।
6. Urvashi Dholakia: Season 6

google
उर्वशी बिग बॉस सीजन 6 में जीतने के बाद कॉमेडी थियेटर जैसे स्टैंड-अप कॉमेडी शो में दिखाई दी हैं। अभी वह टीवी शो चंद्रकांता में रानी इरावती की भूमिका निभा रही हैं।
7. Gauhar Khan: Season 7

google
गौहर बिग बॉस की चौथी लगातार महिला विजेता बनी। इसके बाद वह लगातार टेलीविज़न और फिल्मो दिखाई दी है। उन्हें बेगम जान और बद्रीनाथ की दुल्हनिया में आखिरी बार देखा गया था।
8. Gautam Gulati: Season 8

google
सीजन 8 जीतने के बाद गौतम गुलाटी ने फिल्म अज़हर में अभिनय किया है। इसके बाद उन्होंने एमटीवी बिग एफ को होस्ट किया था और उन्होंने इस वर्ष के शुरू में फिल्म बहन होगी तेरी में राहुल की भूमिका निभाई थी।
9. Prince Narula: Season 9

google
प्रिंस 2015 में रोडीज़, स्प्लिट्सविला और बिग बॉस जीतकर आग लगा रहे थे। इसके बाद उन्हें एमटीवी रोडीज़ में गैंगलीडर के रूप में देखा जाता है और एक टीवी धारावाहिक बढो बहू में काम कर रहे है।
10. Manveer Gurjar: Season 10

google
मनवीर ने सीज़न 10 जीतकर सभी को चौंका दिया। इसके बाद उन्हें खतरों के खिलाड़ी में देखा गया है।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment