आज साउथ फिल्म इंड्रस्ट्री इतनी तरक़्क़ी कर चुकी है भारत के हर कोने में साउथ की फिल्मो को देखना पसंद करते है। मोहनलाल की आने वाली फिल्म रंदामुजम यानि महाभारत काफी समय से खबरों में बनी हुई है। खबरों के अनुसार यह बात सामने आई है कि फिल्म में कर्ण का किरदार साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन निभाएंगे। फिल्म के डाइरेक्टर ने कर्ण के किरदार के लिए नागार्जुन को अप्रोच किया है और वहीं श्रीकृष्ण के रोल के लिए महेश बाबू को अप्रोच किया जा रहा है। सुनने में आया है कि मामुथी, पृथ्वीराज, मानु वारियर, महेश बाबू, अमिताभ बच्चन भी फिल्म में विभिन्न किरदार निभा सकते हैं।
बॉलीवुड के वो 10 सितारे जिन्होंने बैकग्राउंड डांसर से की थी शुरुआत और बने सुपरस्टार
google
खबरों के अनुसार ये फिल्म 1000 करोड़ के बजट में बनने जा रही है। भारत की सबसे बड़ी मोशन पिक्चर द महाभारत पर 1000 करोड़ रुपए इन्वेस्ट यूएई के इंडियन बिजनेसमैन बीआर शेट्टी करेंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल तक शुरू हो सकती है। आपको बता दे कि फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट साल 2020 में और दूसरा पार्ट 90 दिनों बाद ही रिलीज किया जायेगा। फिल्म को पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
google
आपको बता दे कि इससे पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एस एस राजामौली भी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत पर फिल्म बनाने की बात कह चुके हैं। उनके अनुसार इस फिल्म में कृष्ण के किरदार के लिए आमिर खान उनकी पहली पसंद हैं।

0 comments:
Post a Comment