1. Jennifer Winget
googel
ब्यूटी क्वीन जेनिफर विंगेट का जन्म 30 मई 1985 को गोरेगांव मुंबई में हुआ। अपने एक्टिंग टैलेंट के दम पर उन्होंने 12 साल की उम्र में टेलीविज़न जगत में एंट्री कर ली थी। अपने करियर में उन्होंने कसौटी जिंदगी की, दिल मिल गए , संगम, सरस्वतीचंद्र जैसे कई टीवी सीरियल्स में अभिनय किया। उन्होंने कई टेलीविज़न अवार्ड्स भी जीते है। ईस्टर्न आई ने उन्हें 2012 की विश्व की सबसे सेक्सिएस्ट एशियाई महिलाओं की सूची में 21 वें स्थान पर रखा।
भारतीय टीवी की सबसे लोकप्रिय ऑन स्क्रीन जोड़ी
2. Drashti Dhami
googel
दृष्टि धामी का जन्म 10 जनवरी 1985 में हुआ। दृष्टि ने शो दिल मिल गए से अपने करियर की शुरआत की और उसके बाद गीत हुई सबसे पराई और मधुबाला एक इश्क एक जूनून में दिखाई दीं। वह भारतीय नृत्य रियलिटी शो झलक दिखला जा के छठे सीजन की विजेता रह चुकी है।
3. Divyanka Tripathi
googel
14 दिसंबर 1984 को जन्मी दिव्यांका त्रिपाठी एक भारतीय अभिनेत्री है जो हिंदी टेलीविजन जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक है। उन्होंने ज़ी टीवी के शो बनू मैं तेरी दुल्हान से शुरुआत की थी। जिसके लिए उन्होंने भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार जीता था। उसके बाद उन्हें भारतीय टेली अवार्ड्स में स्टार प्लस के शो ये है मोहब्बतें में डॉ इशीता रमन भल्ला के चरित्र के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
4. Sanaya Irani
googel
सनाया ईरानी एक भारतीय टीवी अभिनेत्री है। सनाया ने भारतीय टेलीविज़न में मिले जब हम तुम और इस प्यार को क्या नाम दूँ, छनछन और रंगरसिया में काम किया है और ज्यादातर समय टेलीविजन पर नृत्य शो करती है। 25 जनवरी 2016 में उसने मिले जब हम तुम शो के को-एक्टर मोहित सहगल से शादी की।
5. Hina Khan
googel
हिना खान का जन्म 2 अक्टूबर 1978 को श्रीनगर में हुआ था और उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में अक्षरा की भूमिका निभाई। उन्हें 2014 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया। वर्तमान में वह एक पर्यवेक्षण निर्माता जयंत जैस्वाल के साथ एक रिश्ते में है।
6. Sonarika Bhadoria
googel
सोनारिका का जन्म 3 दिसंबर 1992 को हुआ था। वह एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल है। सोनारिका देवों के देव महादेव शो में देवी पार्वती और आदि शक्ति की भूमिका से काफी लोकप्रिय हुई। इसके बाद उन्होंने फिल्म सांसें में भी अभिनय किया है।
7. Kritika Kamra
googel
कृतिका का जन्म 25 अक्तूबर 1988 को हुआ था। उन्हें भारतीय टेलीविजन की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियो में से एक माना जाता है। 2007 के बाद से उसने टेलीविजन और मनोरंजन उद्योग में कई भूमिका निभाई और कई पुरस्कारों के लिए उन्हें नामांकित भी किया गया।
8. Sriti Jha
googel
स्रिति झा का जन्म 26 अप्रैल 1992 को बेगसुराय बिहार में हुआ था। स्रिति ने धूम माचाओ धूम में मालिनी शर्मा की भूमिका के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने जिया जले, शौर्य और सुहानी, दिल से दी दुआ, सौभाग्यवती भव, बालिका वधू और कुमकुम भाग्य में काम किया हैं।
9. Deepika Singh
googel
दीपिका सिंह का जन्म 26 जुलाई 1989 को हुआ था। दीपिका ने स्टार प्लस के शो दीया और बाती हम में संध्या की भूमिका से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने धीरे धीरे भारतीय टेलीविजन पर अपनी छाप बना ली है।
10. Shweta Tiwari
googel
श्वेता तिवारी का जन्म प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश में हुआ था। कसौटी ज़िन्दगी की शो में प्रेरणा की भूमिका से लोकप्रिय हुई श्वेता ने बहुत से सीरियल्स में काम किया है। श्वेता 2011 में रियलिटी शो बिग बॉस 4 की विजेता रह चुकी है।

0 comments:
Post a Comment