latest News

पद्मावती का ट्रेलर हुआ आउट देखने को मिला रणवीर का दमदार लुक

पद्मावती का ट्रेलर हुआ आउट देखने को मिला रणवीर का दमदार लुक

फ़िल्म पद्मावती का ट्रेलर रिलीज़ हो चूका है। इसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है और रणवीर सिंह, दीपिका,और शहीद कपूर फिल्म में लीड रोल निभा रहे है। पिछले काफी समय से फिल्म पद्मावती की चर्चा हो रही है। कुछ समय पहले ही फिल्म के पोस्टर भी रिलीज़ किये गए थे। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद रणवीर सिंह की भी काफी तारीफ हो रही है। जिसमें उन्होंने खतरनाक अंदाज से बगैर डायलॉग्स के जोरदार प्रभाव छोड़ा है। इतना ही नहीं पद्मावती में रणवीर इतने डांसर्स के साथ डांस करते नजर आएंगे जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं।
google
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पद्मावती में एक गाना भी फिल्माया जाना है जो संजय लीला भंसाली की फिल्मों का सबसे ज्यादा भव्य गाना होगा। रणवीर इन दिनों इसकी रिहर्सल में व्यस्त हैं जल्द ही वह इस गाने की शूटिंग शुरू करेंगे।
google
एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने बताया भी था कि अलाउद्दीन खिलजी का रोल उनके लिए काफी मुश्किल रोल था। फिल्म पद्मावती एक दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है। और निश्चित तोर पर ये भी संजय लीला भंसाली की बाकि फिल्मो की तरह अपनी छाप छोड़ जाएगी।
Viacom18 Motion Pictures

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment