B'day: अमिताभ के जन्मदिन पर आमिर खान कहा कुछ ऐसा
googleThis are top ethnic fashion trends to rock this Diwali
आमिर खान इन दिनों अमिताभ बच्चन के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या अमिताभ के साथ काम करना उनके लिए बहुत बड़ी बात थी तो आमिर ने मीडिया से बातचीत में कहा "मिस्टर बच्चन को सिनेमाघर में देखना,उनकी आभा, एक्शन, उनके अभिनय की हर बारीकियों को सिनेमा में देखना संतुष्टिदायक अनुभव है।" उन्होंने कहा कि अमिताभ की कई फिल्में उन्हें बेहद पसंद है, जैसे 'नटवरलाल', 'डॉन' और 'नमक हलाल'।
google
अमिताभ के स्टारडम के लिए आमिर ने कहा, "मुझे लगता है कि अमिताभ बच्चन के जैसा स्टारडम अब फिर से नहीं बनाया जा सकता। ये बेहद अनोखा है, उनके पास जो करिश्माई व्यक्तित्व है, यानि आप कल्पना कीजिए कि एक समय ऐसा था जब उनकी सात फिल्में सिनेमाघरों में महीनों से चल रही थी।" आमिर ने आगे कहा कि अमिताभ की फिल्में जैसे 'डॉन', 'मुकद्दर का सिकंदर' 'त्रिशूल' एक ही साल (1978में ) रिलीज हुई थी और उन्हें अपनी ही फिल्मों की तारीख को लेकर समस्या का सामना करना पड़ता था।
google
फ़िलहाल आमिर 19 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' को लेकर काफी उत्साहित हैं और फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं।

0 comments:
Post a Comment