Box office: 'सीक्रेट सुपरस्टार' first day बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जायरा वसीम और आमिर खान स्टारर फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' रिलीज हो चुकी है और फिल्म को दर्शकों ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया है। आम लोगों से लेकर फिल्म समीक्षक तक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में आमिर खान का होना ही फिल्म को बड़ा बनाता है, साथ ही फिल्म की दमदार कहानी और बाकी किरदार भी तारीफे काबिल हैं।
googleBOX OFFICE: 1900 करोड़ के साथ जाने कौन बना बॉलीवुड का नया किंग
फीलहाल, फिल्म ने पहले दिन यानि गुरुवार को लगभग 7 करोड़ का ही कलेक्शन किया है। इसका कारण दिवाली को भी माना जा सकता है। ट्रेड पंडितों के अनुसार फिल्म की तारीफ का फायदा फिल्म को जरूर मिलेगा, जिससे फिल्म दनादन कमाई कर सकती है। किसी भी छोटे बजट की फिल्म के लिए यह धमाकेदार ओपनिंग है। फिल्म 30-35 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। आमिर खान की वजह से फिल्म आराम से यह आंकड़ा पार कर सकती है।
Third party image reference
सीक्रेट सुपरस्टार मल्टीप्लेक्स के लोगों को जबरदस्त पसंद आ रही है। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 80 करोड़ तक जा सकता है। बता दे कि सीक्रेट सुपरस्टार आपको एक ही समय पर हंसाएगी, रूलाएगी, मजबूत बनाएगी और साथ ही कमजोर भी करेगी। फिल्म हर मायने में दर्शकों के लिए दिवाली गिफ्ट है। आज रिलीज होने वाली है रोहित शेट्टी की 'गोलमाल अगेन' और जाहिर है कि दोनों में धमाकेदार टक्कर होने वाली है। जिसका असर दोनों फिल्मों के कलेक्शन पर जरूर दिखेगा।

0 comments:
Post a Comment