Promo: पहरेदार पिया की विवादों के बाद होगा फिर से शुरू
'पहरेदार पिया की’ एक बार फिर से दोबारा शुरू होने जा रहा है। हाल ही में शो के मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन का प्रोमो लॉन्च किया है। जिसमें एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ये बोलती हुईं नजर आ रही हैं की 'हम दिया आ रहे हैं इस नवंबर से'।
googleजानिए कौन है सलमान खान के अब तक के सबसे चहिते बिग बॉस कंटेस्टेंट
दरअसल शो का दूसरा सीजन नवम्बर से शुरू होने जा रहा है और इस बार राजकुमार रतन का किरदार बड़ा हो चुका है जो विदेश में पढाई करके वापस लौटेगा। दूसरे सीजन में तेजस्वी को एक्शन्स करते हुए भी दिखाया जायेगा। शो में ‘खतरों के खिलाडी’ के विजेता शांतनु महेश्वरी रतन के किरदार में नजर आने वाले है। शो की शूटिंग इन दिनों बीकानेर में चल रही है। दूसरे सीजन में शो में लीप दिखाया जाएगा। जिसमे राजकुमार रतन सिंह विदेश में अपनी पढाई ख़त्म करके अपने परिवार और पत्नी से मिलने लौटेंगे परन्तु तब तक कुछ चीजे बदल चुकी होती है।
SET India
शो का पिछला सीजन विवादों के चलते बंद हो गया था और इसे खूब आलोचना भी सहनी पड़ी थी। अब देखना ये है कि इसका दूसरा सीजन लोगो को कितना पसंद आता है।

0 comments:
Post a Comment