बॉलीवुड की वो बड़ी फिल्में जो रास्ते में ही अटक गई
आज बॉलीवुड एक से बढ़कर एक फिल्मे आ रही हैं और स्टार कास्ट भी जबरदस्त होती है। लेकिन इनमे से कई फिल्मे ऐसी है जो रास्ते में ही अटक जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि बॉलीवुड की वो बड़ी फिल्में जो रास्ते में ही अटकी हुई हैं-
राम लखन रीमेक
google
रोहित शेट्टी की यह फिल्म काफी चर्चा में थी और जिसके लिए कई स्टार्स का नाम भी आया था। मगर सभी को लखन का रोल ही अच्छा लगा तो इस पर रोहित शेट्टी ने कहा कि मुझे राम लखन बनाने के लिए शायद जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर को ही लेना पड़ेगा।
ये हैं बॉलीवुड की टॉप 10 एक्ट्रेस लेकिन दी हैं हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में
नमस्ते इंगलैंड
google
आजकल एक बार फिर ये फिल्म चर्चा में है। कहा जा रहा है कि फिल्म में अक्षय कुमार को अर्जुन कपूर ने रिप्लेस कर दिया है और फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी है। मगर यह फिल्म भी अभी तक अटकी हुई है।
दबंग 3
google
सलमान खान की दबंग हर साल ईद पर रिलीज़ होती है लेकिन अभी तक इस फिल्म पर कोई काम ही नहीं चल रहा है।
क्रैक
google
फिल्म रूस्तम की रिलीज़ के बाद ही इस फिल्म का अनाउंस किया गया था। यह फिल्म इस साल इंडिपेंडेंस डे पर रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन यह फिल्म भी अभी तक अटकी हुई है।
सन्स ऑफ सरदार
google
अजय देवगन की इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया गया था। उसके बाद इस फिल्म के बारे में कोई बात नहीं हुई और यह फिल्म भी बीच में अटकी हुई है।
किक 2
google
साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म के बारे में काफी बातें कीं। लेकिन यह कब बन रही है अभी तक किसी को नहीं पता है।
हेरा फेरी 3
google
इस फिल्म का भी पोस्टर लॉन्च हो चूका था और फिर एक-एक करके फिल्म से हर स्टार ने मना कर दिया। जिसके कारण यह फिल्म बीच में ही अटकी हुई है।
मुन्नाभाई चले अमरीका
google
राजकुमार हिरानी यह फिल्म दो साल पहले कंफर्म हुई थी और फिल्म की कास्ट भी कंफर्म हो चुकी है। लेकिन यह फिल्म भी आज तक अटकी हुई है।
एके Vs एसके
google
अनुराग कश्यप ने बॉम्बे वेलवेट के बाद एक और ऐसी फिल्म बनाने की सोची। फिल्म का नाम उन्होंने एके Vs एसके रखा और फिल्म में शाहिद कपूर फाइनल हुए लेकिन यह फिल्म भी बीच में अटकी हुई है।
शुद्धि
google
करण जौहर की ये फिल्म ना जाने कितनी बार अनाउंस होती है और बंद होती है। लेकिन फिल्म के बारे में किसी को कुछ भी नहीं पता।
नो एंट्री में एंट्री
google
काफी दिन से सलमान खान का ये सीक्वल चर्चा में है, कभी फिल्म में ऋतिक फाइनल होते हैं तो कभी सलमान खान। अभी फिल्म के बारे में किसी को कुछ नहीं पता।
कृष 4
google
ये फिल्म अनाउंस हो चुकी है और माना जा रहा है कि दीवाली 2018 पर रिलीज़ होगी। अब देखना है कि फिल्म रिलीज़ होती भी है या नहीं।
डॉन 3
google
शाहरूख खान की ये फिल्म कई बार चर्चा में आती है लेकिन कभी फरहान अख्तर कहते हैं कि फिल्म नहीं बन रही है तो कभी फिल्म बनने लग जाती है।

0 comments:
Post a Comment