latest News

भारतीय टीवी की सबसे लोकप्रिय ऑन स्क्रीन जोड़ी

1. ख़ुशी और अर्नव सिंह रायजादा - इस प्यार को क्या नाम दूँ

google
इस जोड़ी की प्यार और नफरत से भरी कैमिस्ट्री ने उन्हें टेलीविशन की सबसे लोकप्रिय जोड़ी बना दिया। जब ख़ुशी और अर्नव एक साथ स्क्रीन पर आते हैं तो दर्शको को उनकी जोड़ी बेहद पसंद आती है।

बॉलीवुड व टीवी जगत के वो सितारे जिन्होंने रीऐलिटी शो से की अपने करियर की शुरुआत


2. मधुबाला और आरके - मधुबाला एक इश्क़ एक जूनून

google
भारतीय टीवी पर अगर ऐसी जोड़ी के बारे में बात करें जो जुनून प्रेम और रोमांस से भरी हुई है तो इसमें आरके और मधुबाला का नाम शीर्ष पे मिलेगा। दोनों की जोड़ी टीवी जगत में काफी लोकप्रिय है।

3. गीत और मान सिंह खुराना - गीत हुई सबसे पराई

google
गीत हुई सबसे पराई से गीत और मान को कौन भूल सकता है? यह जोड़ी एक साथ बहुत ही रोमांटिक लग रही थी और इनकी क्यूट बॉन्डिंग को लोगो ने बहुत पसंद किया।

4. गुंजन और सम्राट - मिले जब हम तूम

google
गुंजन और सम्राट की केमिस्ट्री ने लोगो के दिल में जगह बना ली और उनके कॉलेज रोमांस को लोगो ने इतना पसंद किया की आज वो एक रियल लाइफ कपल बन चुके है।

5. सती और महादेव - देवों के देव महादेव

google
देवों के देव महादेव में शिव और सती की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई। उन्होंने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है लेकिन उन्हें अक्सर एक से अधिक अवसरों पर एक साथ देखा जा चूका है।

6. अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय - नागिन

google
यह टीवी की बिलकुल नई जोड़ी है जो टीवी शो नागिन में में दिखाई गई हैं। जिसमे मौनी शिवन्या नागिन और अर्जुन ऋतिक की भूमिका निभा रहे है। स्क्रीन पर उनकी जोड़ी काफी अद्भुत लगती हैं।

7. आरोही शर्मा और अर्जुन पुंज - कितनी मोहब्बत है

google
जब अमीर अर्जुन अरोही से मिलते हैं तो दोनों में काफी नोक झोक शुरू हो जाती है। भारतीय टीवी के यादगार ऑन स्क्रीन जोड़े के बारे में बात करें और तो इन दोनों की जोड़ी का नाम निश्चित रूप से टॉप में आएगा।

8. जोधा और अकबर - जोधा अकबर

google
यह उन दो लोगों की एक प्रेम कहानी है जो निश्चित रूप से विपरीत आकर्षण का सबसे अच्छा ऐतिहासिक उदाहरण कहलाता है। टीवी पर जोधा और अकबर की जोड़ी ज्यादातर लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करती है।

9. असद और ज़ोया - क़बूल है

google
असद और जोया की जोड़ी लोगो का काफी मनोरंजन करती है। उनका झगड़ा और रोमांस दर्शकों को उनके साथ बनाए रखता है। इसी कारण ऑन स्क्रीन इन दोनों की जोड़ी काफी हिट रही।

10. इशिता और रमन भल्ला - ये है मोहब्बतें

google
उनकी प्रेम कहानी कभी सीधी नहीं थी लेकिन इशिता रमन की बेटी रुही की तरफ खींचती जाती है और इसी कारण इशिता और रमन भल्ला की शादी हो जाती है। दर्शको को दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी अच्छे से अपनी और आकर्षित करती है।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment