आमिर खान है बॉलीवुड के कॉन्टेंट किंग ये रहा सबूत
सुपरस्टार आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर में कई ऐसी फिल्मे की है जिन्हे दर्शक कभी नहीं भूल सकते है। आमिर खान ने अपनी जिंदगी में कई तरीके की फिल्मे की है चाहे वो रोमांटिक फिल्म हो या इंस्पिरेशनल या चाहे कॉमेडी फिल्म वो हर तरह के किरदार में एक दम परफेक्ट लगते है। जब भी हम उन्हें किसी किरदार में देखते है तो ऐसा लगता है जैसे वो उन्ही के लिए लिखा गया है। आमिर खान ने कई बेहतरीन फिल्मे भी दी है जो हर तरह से बाकि फिल्मो से अलग होती है जिस वजह से उन्हें बॉलीवुड का कॉन्टेंट किंग भी कहा जाता है। वो जब भी कोई फिल्म करते है उसका कांसेप्ट और कॉन्टेंट एक दम हटके होता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मो के बारे में बताने जा रहे है जो हर मायने में एक अद्भुत कॉन्टेंट है-
Ghajini
google
यह 2008 में आई एक मनोवैज्ञानिक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। ये यकीनन आमिर के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक है। इसमें आमिर खान ने एक ऐसे आदमी का किरदार निभाया है जो हर 15 मिनट में अपनी याददाश्त खो देता है और अपने पास ढेर सारे नोट्स और फोटोज रखता है और वो सारी चीजे उसे उस व्यक्ति को मारने की याद दिलाती है जिसने क्रूरता से उसकी प्रेमिका की हत्या कर दी थी। ये अपने आप में सबसे अद्भुत कांसेप्ट था।
Dil Chahta Hai
google
यह 2001 की कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जो तीन बेहतरीन मित्रों की कहानी है। जब भी हम दोस्ती पर हमारी पसंदीदा फिल्म के बारे में सोचते हैं तो यह फिल्म जरूर याद आती है। इस फिल्म में आमिर ने एक बिगड़ैल आकाश की भूमिका निभाई है जो बहुत ही लापरवाह और अय्याश होता है। पर समय के साथ एक जिम्मेदार इंसान बन जाता है और अपनी जिंदगी में प्यार की कीमत समझ जाता है।
PK
google
यह 2014 में आई भारतीय समाज पर आधारित एक कॉमेडी फिल्म है। इसमें आमिर ने एक एलियन की भूमिका निभाई है जो पृथ्वी पर आता है और यहाँ फंस जाता है। इस फिल्म में ये दिखाया गया है कि कैसे ये एलियन समाज के लोगो को गुरु और धर्म की सच्चाई समझाता है और अंत में वापस अपने गृह में चला जाता है। ये एक बहुत अच्छी फिल्म है जो हमे बहुत कुछ सिखाती है।
Sarfarosh
google
ये 1999 में आई एक प्रेम कहानी है आमिर ने इस फिल्म में पुलिस वाले की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि जब आतंकवादी उसके भाई को मार देते है और उसके बाप को अपंग बना देते है तो वो कैसे उनके खिलाफ लड़ता है और अपने देश को जो गन्स और समगलिंग के धंदे से परेशान है उनसे आजाद कराता है।
3 Idiots
google
यह फिल्म चेतन भगत की नावेल पर बनाई गई एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में आमिर खान ने कॉलेज के लड़के की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में आमिर खान ने स्टूडेंट्स को पढ़ने का एक अनोखा तरीका दिखाया है। ये स्टूडेंट्स के लिए एक बहुत अच्छी इंस्पिरेशनल फिल्म है।

0 comments:
Post a Comment