latest News

बॉलीवुड के वो सितारे जो अपने पहले प्यार से नहीं कर सके शादी

बॉलीवुड के वो सितारे जो अपने पहले प्यार से नहीं कर सके शादी



Shahid Kapoor and Kareena Kapoor
google
शाहिद और करीना एक समय पर बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक थे। उन्होंने पूरे विश्व के सामने अपना रिश्ता स्वीकार कर लिया था और कहा था कि वे एक दूसरे से शादी भी करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका और शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत और करीना ने सैफ अली खान से शादी कर ली है। अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में खुश है।
Sanjay Dutt and Madhuri Dixit
google
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी 90 के दशक की सबसे चर्चित जोड़ी थी। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। हालांकि बाद में जब संजय दत्त को 1993 में आतंकवादी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था तो तब दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।
Akshay Kumar and Shilpa Shetty
google
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी दोनों लगातार काफी समय तक साथ में थे। लेकिन जब शिल्पा शेट्टी को पता चला कि अक्षय कुमार उन्हें धोखा दे रहे है तो शिल्पा ने उनके साथ अपने रिश्ते को ख़त्म कर दिया। बाद में अक्षय कुमार ने अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली और शिल्पा शेट्टी ने भी राज कुंद्रा से शादी कर ली। अब वे दोनों खुशी से जीवन जी रहे हैं।
Abhishek Bachchan and Karisma Kapoor
google
करिश्मा और अभिषेक ने तो एक दूसरे से सगाई तक कर ली थी और दोनों एक दूसरे से प्यार भी करते थे। सभी ने सोचा था कि दोनों की शादी जल्द ही होगी। लेकिन बाद में बच्चन परिवार ने कपूर परिवार के साथ कई विवादों के कारण सगाई को तोड़ने का फैसला कर लिया और दोनों ने ही इस फैसले को मंजूर किया।
Salman Khan and Sangeeta Bijlani
google
संगीता बिजलानी सुपरस्टार सलमान खान की पहली प्रेमिका थीं जिसके साथ वह गंभीरता से प्यार करते थे और दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक उनकी शादी के कार्ड भी छप चुके थे। लेकिन संगीता ने सलमान खान को उन्हें धोका देते हुए रंगे हाथ पकड़ा था और आखिरकार उन्होंने सलमान से शादी करने के फैसले को वापस ले लिया और दोनों अलग हो गए।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment