पूजा भट्ट बनाएगी इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री-फिल्मकार पूजा भट्ट सुपरहिट फिल्म सडक़ का सीक्वल बनाने जा रही है। 90 के दशक में प्रदर्शित सुपरहिट महेश भट्ट निर्देशित फिल्म सडक़ में संजय दत्त, पूजा भट्ट और सदाशिव अमरापुरकर ने मुख्य भूमिका निभायी थी। यह फिल्म लोगो को काफी पसंद आई थी।
google
रिपोर्ट के मुताबिक पूजा भट्ट ने बताया कि इस बार हम संजय दत्त के वास्तविक जीवन के साथ आज के दौर से जुड़ी उनकी कहानियों को दिखाने वाले है। संजय दत्त एक समय में नशे की प्रवृति का भी शिकार हो चुके हैं और सडक़-2 फिल्म में हम डिप्रेशन पर फोकस कर रहे हैं। लेकिन फिल्म कमर्शियल वैल्यू को ध्यान में रख कर ही बनाई जायेगी।
google
पूजा ने कहा कि आज के दौर में अच्छे कंटेंट वाली फिल्में बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फिल्मों से ज्यादा चलती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर पूजा भट्ट ने एक पोस्ट में लिखा था कि वो अपने पिता के साथ फिल्म सडक़ 2 का स्क्रिप्ट सेशन कर रही हैं। संजय दत्त भी इस जानकारी के बाद इस फिल्म को लेकर उत्साहित नजर आ रहे है और उन्होंने कहा कि सडक़ फिल्म जब भी दोबारा बनेगी तो वो इस फिल्म का हिस्सा जरूर बनना चाहेंगे।
google
0 comments:
Post a Comment