क्या आप जानते है कौन है बॉलीवुड के टॉप 5 विलन
1.Amrish Puri
google
अमरीश पूरी निश्चित ही बॉलीवुड के बेस्ट विलन है। उन्होंने 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। शेखर कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया (1987) में मोगैम्बो के उनके किरदार और उनका डायलॉग "मोगैम्बो ख़ुश हुआ" भारतीय दर्शकों के लिए महाकाव्य बन गया हैं। उन्होंने करन अर्जुन, घायल, बादशाह, कोयला और गदर जैसी फिल्मो में विलन की भूमिका निभाई है। आज वो मरने के बाद भी बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध खलनायक माने जाते है।
2.Amjad Khan
google
यदि भारतीय फिल्मों के सबसे प्रसिद्ध नकारात्मक चरित्र को चुना जाये तो उसमे शोले फिल्म के गब्बर सिंह का नाम जरूर शामिल होगा। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अमजद खान ने शोले फिल्म में गब्बर का किरदार निभाया था। गब्बर के उनके प्रसिद्ध डॉयलोग्स कितने आदमी थे, ये हाथ हमको दे दे ठाकुर को कोई नहीं भूल सकता। अमजद खान ने अपने फ़िल्मी करियर में कई नकारात्मक किरदार निभायाए है।
3.Gulshan Grover
google
गुलशन ग्रोवर भी बॉलीवुड के जाने माने विलन है उन्होने अपने करियर में 400 से ज्यादा फिल्मो में काम किया है। उन्हें बॉलीवुड में बैड मैन के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने राम लखन, आंखें, विश्वात्मा, राजा बाबू जैसी सुपरहिट फिल्मो में विलन का किरदार निभाया है। भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए ग्रोवर को 2001 में बीबीसी पुरस्कार भी दिया गया है।
4. Prem Chopra
google
प्रेम चोपड़ा उन दुर्लभ खलनायक में से एक हैं जो सभी युगों के सितारों को परेशान करने में कामयाब रहते हैं। उनका डायलॉग नंगा नहायेगा क्या और निचोड़ेगा क्या इंडियन सिनेमा के फेमस डायलॉग में से एक है। उन्होंने क्रांति, काला पत्थर, राजा बाबू, अनाड़ी नंबर1, हिंदुस्तान की कसम जैसी कई फिल्मो में काम किया है। उन्होंने बहुत कम वक्त में अपने आप को एक बेहतरीन खलनायक के रूप में बॉलीवुड में स्थापित किया था।
5. Danny Denzongpa
google
डैनी डेन्जोंगपा भी बॉलीवुड के महान खलनायक है। उन्होंने अग्निपथ, हम ,क्रांतिवीर, विजयपथ, जैसी फिल्मो में नकारात्मक किरदार निभाय है। उन्होंने नकारात्मक किरदार के लिए कई अवार्ड्स भी जीते है।

0 comments:
Post a Comment