latest News

जानिए ये है भारतीय टेलीविजन के 5 सबसे महंगे टीवी शो

भारतीय टेलीविज़न और प्रसारण इंडस्ट्री दिन पर दिन काफी बड़ी होती जा रही है। आज लोग फिल्मो से ज्यादा रूचि टीवी सीरियल्स में लेते है। जिस कारण टीवी सीरियल्स की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। आज हम आपको भारतीय टेलीविज़न के 5 सबसे महंगे टीवी शो के बारे में बताने जा रहे है जो कि बॉलीवुड को टक्कर देते हुए लोकप्रियता सूची में शीर्ष पर आते है।

1. Porus : Sony TV

google
पोरस टीवी पर सबसे महंगे शो में से एक होगा जोकि सोनी टीवी पर प्रशारित होगा। सिद्धार्थ कुमार तिवारी द्वारा निर्मित यह शो न केवल अद्भुत कलाकारो बल्कि महंगे उत्पादन का काम भी करता है। कहा जाता है कि यह शो 500 करोड़ रूपये की लागत से बनाया जायेगा। इस शो को स्वास्तिक प्रॉडक्शन द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

भारतीय टेलीविज़न की टॉप 10 खूबसूरत अभिनेत्रियो को देखकर हो जायेंगे मंत्रमुग्ध


2. Mahabharat : Star Plus

google
हालांकि महाभरात पोरस जितना महंगा तो नहीं है लेकिन यह स्टार प्लस का सबसे बड़ा सीरियल है। कुछ साल पहले भारत में सबसे बड़ी कहानी स्क्रीन पर 100 करोड़ रुपये की लागत से लगाई गई थी। जिसमे ज्यादातर पैसा किरदारों की भव्य वेशभूषा और गहनों पर लगा था। शो के वीएफएक्स से दर्शक काफी आकर्षित हुए। इस शो में लगभग 400 लोगों ने काम किया था और कश्मीर, राजस्थान, गुजरात, नेपाल और श्रीलंका में कई स्थानों पर इसकी शूटिंग की गयी।

3. Karmafaldaata Shani : Colors TV

google
कर्मफलदाता शनि शो कलर्स टीवी पर पिछले साल में शीर्ष पर रहा है और इस शो में भगवान शनि के बारे में दिखाया गया था। जिसमे लगभग 600 लोग 65000 वर्ग फुट में फैले सेट पर काम कर रहे थे। यद्यपि लागत का कोई अनुमान नहीं लगाया गया है लेकिन यह 2016 के महंगे शो की सूची में शीर्ष पर था।

4. Bigg Boss : Colors TV

google
अगर शो में सलमान खान है तो यह शो बड़ा होना ही चाहिए। हालांकि इसके सेट की कीमत और अन्य लागत काफी कम थी लेकिन भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार ने एक शो के लिए 6 से 7 करोड़ चार्ज किए है। बिग बॉस 2015 के सबसे महंगे टीवी शो में से एक था।

5. 24 Season 2 : Colors TV

google
इस शो को एक इंग्लिश शो 24 से इंस्पायर किया गया है। जिसमे अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। शो 24 के सीजन 2 को 2016 में रिलीज किया। कहा जाता है कि अनिल कपूर ने इस श्रृंखला के एक एपिसोड के लिए 2 करोड़ रुपये का शुल्क लिया था जो कि भारतीय टीवी पर बाकि टीवी शो की तुलना में बेहतर उत्पादन मूल्य है।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment