latest News

ये 5 फ़िल्मे इस बात का सबूत है कि 2017 बॉलीवुड के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ

2017 आधा कम्पलीट हो चूका है पर ये साल फिल्म इंडस्ट्री के लिए कुछ ख़ास नहीं रहा है हालांकि साउथ की फिल्म बाहुबली ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। फिर भी कोई बॉलीवुड फिल्म 150 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने में सफल नहीं रही है। पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड की फिल्मों ने 200 करोड़ रुपये की कमाई की है। लेकिन इस बार सलमान खान की टूबलाइट, शाहरुख खान की रईस, ऋतिक रोशन की काबिल और वरुण धवन की बद्रीनाथ की दुल्हनिया आसानी से 125 करोड़ रुपये तक तो पहुँच गई है। लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित नहीं हुई है। जिस वजह से ऐसा लगता है की यह बॉलीवुड के लिए बहुत बुरा है। इस साल इतनी सारी फ्लॉप फिल्मे आई है पर हम आपको कुछ ऐसी फिल्मो के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने फ्लॉप होकर हम सभी को चौका दिया है।
1. जग्गा जासूस

google
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म जग्गा जासूस एक कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया है। रणबीर की दमदार एक्टिंग के बावजूत यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर लोगो को एंटरटेन नहीं कर पाई। लोगो का कहना था कि फिल्म को फालतू में खींचा गया था। जिससे वो बोरिंग ज्यादा लग रही थी और लोगो का यह भी मानना था कि फिल्म में कैटरीना के केरेक्टर को फालतू में लिया गया था। जिस वजह से फिल्म फ्लॉप रही थी। जग्गा जासूस को 131 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया था पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 53 करोड़ रुपए ही कमाए थे। जिस वजह से ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई।
2.Mubarakan

google
मुबारकां एक मल्टीस्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में अनिल कपूर,अर्जुन कपूर, इलीना डी क्रूज़ और आथिया शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। स्क्रीन पर पहली बार अनिल और अर्जुन कपूर की जोड़ी दिखाई गई थी इस वजह से लोगो को इस फिल्म से बहुत ज्यादा एक्सपेक्टेशन थी। पर ये लोगो की उमीदो पे खरी नहीं रह पाई और फ्लॉप हो गई। इसका सबसे बड़ा कारण अर्जुन कपूर की ख़राब एक्टिंग को माना जाता है। लोगो का मानना था कि अर्जुन ने इस फिल्म में भी कुछ खास नहीं किया और पूरी फिल्म में अनिल कपूर उनकी कमियों को अपनी एक्टिंग से ढकने की कोशिश कर रहे थे पर वो भी ना कामयाब रहे और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। मुबारकां 70 करोड़ के बजट में बनी थी और फिल्म ने सिर्फ 54.1 करोड़ ही कमाए थे।
3.ट्यूबलाइट

google
युद्ध की स्टोरी पे बानी फ़िल्म ट्यूबलाइट इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फ़िल्म साबित हुई है। ट्यूबलाइट सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्मो में से एक थी और लोगो को इससे कुछ ज्यादा ही एक्सपेक्टेशन थी पर ये लोगो का दिल नहीं जीत पाई। इसका सबसे बड़ा कारण है फ़िल्म की कमजोर कहानी और विषय। इस फ़िल्म में सलमान ने भी अच्छी एक्टिंग नहीं की थी। इस फ़िल्म का बजट 100 करोड़ था और फ़िल्म ने सिर्फ 121.2 करोड़ रुपये कमाए है।
4.जब हैरी मेट सेजल
google
इम्तियाज़ अली की फिल्म जब हैरी मेट सेजल को भी कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला है। फ़िल्म के ट्रेलर और संगीत से लग रहा था कि यह फ़िल्म 2017 की सुपरहिट फ़िल्म हो सकती है। पर फ़िल्म के रिलीज़ होने के बाद यह कहा जा रहा है कि ये फ़िल्म शाहरुख़ और अनुष्का की अब तक की सबसे घटिया फ़िल्म रही है। इस फ़िल्म का बजट लगभग 80 करोड़ रुपये था और फ़िल्म ने महज 63 करोड़ रुपयों की कमाई की है। शाहरुख़ की अच्छी खासी फैंस फॉलोविंग भी फिल्म को नहीं बचा पाई।
5. ए जेंटलमैन

google
ए जेंटलमैन एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलिन फ़र्नांडेज़ ने मुख्य भूमिका निभाई है। सिद्ध और जैकलिन की दमदार केमिस्ट्री के बावजूद फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई। फिल्म को अच्छा बनाने के लिए इसमें दमदार एक्शन भी रखा था फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लोगो को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पाई और पूरी तरह औंधे मुँह गिर गई। फिल्म हो इस साल की सबसे बड़ी डीसास्टर माना जाता है क्योंकि फिल्म 60 करोड़ के बजट में बनी थी और मात्र 17.15 करोड़ ही कमा पाई।

About Unknown

Unknown
Recommended News × +

0 comments:

Post a Comment