भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म पद्मावती का हाल ही में अनावरण किया गया था और तब से ही सभी लोग फिल्म में दीपिका पादुकोण की शानदार लुक पर फ़िदा है। फिल्म का ट्रेलर साबित करता है कि बंसली ने एक बार फिर एकदम सही कलाकारों और उसके भव्य रूप से लोगो पर जादू कर दिया है।
google

सोनाक्षी को पीछे छोड़ आलिया को मिला करण की इस मेगा बजट फिल्म में लीड रोल



फिल्म में दीपिका जो रानी पद्मिनी की भूमिका निभा रही हैं। वह अपनी राजकुमारी की वेशभूषा और भव्य आभूषणों में सजी हुई बहुत ही सूंदर लगी हैं। हाल ही के एक वीडियो से पता चला है कि 200 कारीगरों ने 400 किलो सोने का इस्तेमाल करके राजपूताना युग की सुंदरता को वापस लाने के लिए लगभग 600 दिन में ये आभूषण तैयार किये है।
TanishqJewellery
तनिष्क द्वारा जारी किया गया यह वीडियो दर्शाता है कि रानी पद्मिनी के आभूषण के निर्माण के पीछे उनकी क्या सोच थी और आभूषणो की भव्यता को बनाने में कितना समय लगा। गहनो के अलावा दीपिका की पोशाक दिल्ली के डिजाइनर रिंपल और हरप्रीत नरुला द्वारा तैयार की गई है और पारंपरिक जड़दोसी का उपयोग कर यह पोशाक बनाई गई है।
google
दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्म पद्मावती भंसाली के साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एक साथ तीसरी फिल्म है, जबकि शाहिद कपूर का भंसाली के साथ यह पहला काम है।
अगर आपको हमारे आर्टिकल्स पसंद आये हो तो उसे लाइक और हमारे चैनल को Follow जरूर करे धन्यवाद